Political Science, asked by khanaman80739, 3 months ago

प्रश्न.19. उन बातों को जिक्र करें जिसमें साबित होता है, कि शीत युद्ध की समाप्ती के बाद अमेरिकी प्रमुख
का स्वभाव बदला है।

Answers

Answered by shishir303
3

O  उन बातों को जिक्र करें जिसमें साबित होता है, कि शीत युद्ध की समाप्ती के बाद अमेरिकी प्रभुत्व  का स्वभाव बदला है।

► शीत युद्ध की समाप्ति के बाद अमेरिकी प्रभुत्व का स्वभाव बदला है। शीत युद्ध की समाप्ति के बाद अमेरिकी प्रभुत्व निरंतर बढ़ता गया है और उसने अब संपूर्ण विश्व पर अपना प्रभुत्व स्थापित कर लिया है। शीत युद्ध की समाप्ति के बाद सोवियत संघ के रूप में उसका धुर विरोधी कमजोर पड़ने के कारण अमेरिका इकलौती महाशक्ति रह गया हैय़ ऐसे में उसे संपूर्ण विश्व पर अपना प्रभुत्व कायम करने का सुनहरा अवसर मिला है।

अमेरिका ने अपने प्रभुत्व को बढ़ाने के लिए अफगानिस्तान, ईरान, इराक जैसे देशों में अनेक तरह के सैनिक हस्तक्षेप बढ़ाएं हैं। उस ने इराक, अफगानिस्तान पर हमला किया। वहाँ पर अपने हितों के अनुकूल सरकारे स्थापित करवाईं। ईरान से उसकी तनातनी चलती रहती है। हाल फिलहाल में उसका चीन से भी विवाद बढ़ना शुरू हो गया है। इस तरह सिद्ध होता है कि शीत युद्ध की समाप्ति के बाद अमेरिका ने संपूर्ण विश्व पर इकलौती महाशक्ति के रूप में अपना प्रभुत्व स्थापित कर लिया है।

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Similar questions