प्रश्न 2.
क्या आपके अनुसार नदी घाटी परियोजनाओं को बहुउद्देश्यीय परियोजनाएँ कहना सही है?
Answers
Answered by
0
जी हां, हमारी समझ के अनुसार नदी घाटी परियोजनाओं को बहुउद्देशीय परियोजनाएं कहना एकदम सही है।
नदी घाटी परियोजनाओं से अनेक उद्देश्यों की पूर्ति होती है। इन परियोजनाओं से हम जल विद्युत का उत्पादन करते हैं। बहुत बड़े स्तर पर सिंचाई की व्यवस्था करते हैं। इन परियोजनाओं की सहायता से हम पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं। वृक्षारोपण में भी इन परियोजनाओं से सहायता मिलती है। इन परियोजनाओं के कारण जल संचयन करने से भूमि के अंदर जल का स्तर बढ़ता है। इन परियोजनाओं के कारण बाढ़ और सूखे पर भी नियंत्रण करने में आसानी होती है। मृदा का अपरदन भी कम होता है। इन परियोजनाओं से पर्यटन जैसे उद्योगों का विकास होता है। इस कारण यह कहना पूरी तरह उचित होगा कि नदी घाटी परियोजनाएं बहु-उद्देशीय होती हैं।
Similar questions