Science, asked by vibhuchauhan, 1 month ago

प्रश्न 2. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए-
(i) मेण्डलीफ की मूल आवर्त सारणी की उपयोगिताएँ।
(ii) मेण्डलीफ की मूल आवर्त सारणी के दोष।​

Answers

Answered by nandni1679
2

Answer:

1. मेण्डलीफ की आवर्त विशेषताएँ

तत्वों को व्यवस्थित क्रम में रखने से समान गुण वाले तत्वों की पुनरावृति हुई। कुछ तत्वों का सही परमाणु भार ज्ञात करने में सहायता मिली। नए तत्वों की खोज की प्रेरणा मिली। तत्वों की संयोजकता ज्ञात करने में सहायता मिली।

2. मेंडलीव के आवर्त सारणी के निम्नलिखित दोष है |

1. मेंडेलीव ने अपने परमाणु द्रव्यमान के आरोही क्रम में तत्वों की व्यवस्था की। उसकी आवर्त सारणी में हाइड्रोजन के लिए कोई निश्चित स्थिति नहीं थी, क्योंकि यह क्षार धातुओं के साथ-साथ हैलोजेन से मिलता जुलता था।

Hope it's help you. ......

Answered by Smileygirl123
4

Answer:

Explanation:

(i) मेण्डलीफ की मूल आवर्त सारणी की उपयोगिताएँ :

तत्वों को व्यवस्थित क्रम में रखने से समान गुण वाले तत्वों की पुनरावृति हुई।

कुछ तत्वों का सही परमाणु भार ज्ञात करने में सहायता मिली।

नए तत्वों की खोज की प्रेरणा मिली।

तत्वों की संयोजकता ज्ञात करने में सहायता मिली।

(ii) मेण्डलीफ की मूल आवर्त सारणी के दोष:

हाइड्रोजन की स्थिति अनिश्चित है।

कुछ तत्वों को परमाणु भार के बढ़ते हुए क्रम में नहीं रखा गया जैसे कोबाल्ट , निकेल , टेल्युरियम और आयोडीन आदि।

समस्थानिको को कोई स्थान नहीं दिया गया।

दुर्बल मृदा तत्वों की आवर्त सारणी में स्थिति अधिक स्पष्ट नहीं है।

Similar questions