प्रश्न 23.
नगर का प्रथम नागरिक कौन होता है ?
Answers
Answered by
0
mahapour hota hai 1st nagaric
Answered by
0
Answer:
नगर का प्रथम नागरिक ‘महापौर’ होता है।
नगर पालिका व्यवस्था स्थानीय स्वशासन की सर्वोच्च इकाई है। नगर निगम का जो अध्यक्ष होता है उसे महापौर कहते हैं। यह महापौर उस नगर का प्रथम नागरिक होता है। नगर निगम की कार्यपालिका की सारी शक्ति उसके पास होती है। महापौर का कार्य नगर निगम की बैठक की अध्यक्षता करना है। महापौर नगर निगम के सारे अभिलेखों का निरीक्षण और अवलोकन करता है। वो किसी भी मुख्य कार्यकारी अधिकारी से नगर निगम से संबंधित किसी भी कार्य पर कोई भी रिपोर्ट मांग सकता है। महापौर नगर निगम की पूरी कार्यपालिका का नेतृत्व करता है। महापौर के निर्देश पर नगर निगम की सामान्य बैठक कभी भी बुलाई जा सकती है। महापौर अपनी नगरपालिका का सबसे सर्वोच्च शक्ति संपन्न व्यक्ति होता है।
Similar questions