Social Sciences, asked by aa0340138, 3 months ago

प्रश्न 24. बिहार की प्रमुख नदी-घाटी परियोजनाओं के संबंध में
संक्षेप में लिखें।
हैं-
-​

Answers

Answered by sashabdvd
0

Explanation:

कोसी परियोजना उत्तरी बिहार की प्रमुख बहुउद्देशीय परियोजना है जो 86 रुपए करोड़ की लागत से पूरी हुई है l इस परियोजना के निर्माण से पूर्ण प्रदेश की लगभग 3200 हेक्टेयर कृषि भूमि कोसी नदी के अनिश्चित प्रभा पद तथा भयंकर बाढ़ से प्रभावित थे l कोसी परियोजना की स्थापना 1953 मैं की गई थी l 1965 मैं he yaha परियोजना बनकर तैयार हुई l

Answered by payalgpawar15
0

बिहार की प्रमुख नदी-घाटी परियोजन

1. कोसी परियोजना

2. गंडक परियोजना

3. सोन परियोजना

  • कोसी परियोजना

कोसी परियोजनाभारत और नेपाल सरकार की यह संयुक्त जल परियोजना है। कोसी परियोजना के निर्माण के लिए भारत और नेपाल सरकार के मध्य वर्ष 1954 में नेपाल के साथ एक समझौता किया गया, जिसे वर्ष 1961 ई. में पुनः संसोधित किया गया। कोसी परियोजना के निर्माण के प्रमुख उद्देश्य बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई, जल विद्युत उत्पादन, भूमि संरक्षण आदि है। कोसी नदी सर्वप्रथम चतरा गार्ज के पास पर्वत को काटकर मैदान में प्रवेश करती है। कोसी परियोजना में मुख्यत: दो प्रमुख वर्गों में विभाजित किया गया है |

  • गंडक परियोजना

गंडक नदी परियोजना बिहार तथा उत्तर प्रदेश की संयुक्त परियोजना है। वर्ष 1959 ई. के समझौते के आधार पर नेपाल को भी गंडक परियोजना से लाभ मिल रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत वाल्मीकि नगर (बिहार) में त्रिवेणी घाट नामक स्थान पर बाँध निर्मित किया गया है। यह बाँध बिहार तथा नेपाल में विस्तृत है, इसलिए इसे त्रिवेणी नहर प्रणाली भी कहते हैं। इस परियोजना के अंतर्गत दो मुख्य नहर का निर्माण किया गया है l

  • सोन परियोजना

सोन परियोजना के अंतर्गत वर्ष 1874 ई. में डेहरी के पास बारून नामक स्थान पर बाँध निर्मित किया गया था। इस बाँध की लंबाई 3801 Meter तथा ऊँचाई 2.44 Meter है। डेहरी के पास से सोन नदी से दो नहर निकाली गई हैं l

Similar questions