Social Sciences, asked by nehanaik358, 1 year ago

प्रश्न 3.
भारतीय विदेश नीति के कोई दो सिद्धान्त लिखिए।

Answers

Answered by shishir303
0

भारत की विदेश नीति के दो प्रमुख सिद्धांत इस प्रकार है...

शांतिपूर्ण सह अस्तित्व भारत की नीति — हमेशा शांतिपूर्ण सह अस्तित्व वाले देश की रही है अर्थात में अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ मित्रता पूर्वक संबंध कायम रखना चाहता है, जिससे विश्व में तथा उस क्षेत्र में शांति स्थापित हो सके। भारत की शांति एवं सह अस्तित्व की नीति का मूल मंत्र है जियो और जीने दो। ना किसी के देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना और ना किसी देश द्वारा अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की इजाजत देना।

गुटनिरपेक्षता की नीति — शीत युद्ध के समय और दूसरे विश्व युद्ध के पश्चात विश्व दो गुटों में विभाजित हो रहा था तो उस समय भी भारत ने गुटनिरपेक्षता की नीति अपनाई और किसी भी गुट में शामिल नहीं हुआ। उसी नीति का अनुसरण भारत अभी तक करता रहा है और भारत ने अपना किसी भी गुट से अलग अपना स्वतंत्र अस्तित्व कायम करके रखा है और अपनी विदेश नीति के अंतर्गत उसी का अनुसरण करता है।

Similar questions