Hindi, asked by rahulworkdayrahulwor, 3 months ago

प्रश्न.3. सही जोड़ी बनाइए
क्र. स्तंभ "अ"
स्तंभ "ब"
1. सुरक्षा परिपद के स्थायी सदस्यों की संख्या 1. वियतनाम।
2. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब की गई थी। 2. मालदीव।
3.वैश्विक तापमान से किस देश को खतरा हो सकता है। 3. खतरे से आजादी।
4 सुरक्षा का बुनियादी मतलब क्या है।
4. पाँच।
5. 1950 में फ्रांस को किस देश से संघर्ष करना। 5.1945​

Answers

Answered by shishir303
1

सही जोड़ी का मिलान इस प्रकार होगा...

1. सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों की संख्या ▬ 4. पाँच।

2. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब की गई थी। ▬ 5. 1945​।

3.वैश्विक तापमान से किस देश को खतरा हो सकता है। ▬ 2. मालदीव।

4 सुरक्षा का बुनियादी मतलब क्या है।  ▬ 3. खतरे से आजादी।

5. 1950 में फ्रांस को किस देश से संघर्ष करना। ▬ 1. वियतनाम।

स्पष्टीकरण:

  1. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्यों की संख्या 5 है, जो है... संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन।
  2. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 24 अक्टूबर, 1945 में की गई थी।
  3. वैश्विक तापमान से मालदीव को खतरा इसलिए हो सकता है, क्योंकि मालदीव हिंद महासागर में स्थित एक छोटा सा द्वीपीय देश है और निरंतर बढ़ते जल स्तर के कारण वह समुद्र में डूब सकता है।
  4. सुरक्षा का बुनियादी मतलब है कि हर प्रकार के खतरे से आजादी।
  5. 1950 में फ्रांस का वियतनाम से संघर्ष हुआ था, वियतनाम फ्रांस का एक उपनिवेश था।

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Similar questions