Social Sciences, asked by raaghavi8619, 9 months ago

प्रश्न 4.
हिंदी भाषा का प्रथम समाचार-पत्र कौन-सा था?

Answers

Answered by shishir303
2

हिंदी भाषा काे पहला समाचार पत्र का नाम ‘उदंत मार्तंड’ था।

इस समाचार का प्रकाशन 30 मई 1826 ईस्वी में कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में आरंभ हुआ था। यह एक साप्ताहिक समाचार पत्र था। इसके प्रकाशक का नाम जुगल किशोर शुक्ल था।

उस समय तक भारत में अंग्रेजी भाषा में, फारसी भाषा में और बांग्ला भाषा में तो अनेक समाचार पत्र निकलने शुरू हो गए थे, लेकिन हिंदी में कोई समाचार पत्र नहीं निकलता था। इस कारण जुगल किशोर शुक्ल ने उदंत मार्तंड का प्रकाशन करना आरंभ किया। वह मूल रूप से कानपुर के निवासी थे और कोलकाता में रहते थे।

यह समाचार पत्र साप्ताहिक पत्र था और हर मंगलवार को इसका प्रकाशन होता था। लेकिन इस समाचार पत्र के कुल 17 अंक ही प्रकाशित हो पाए उसके बाद दिसंबर 1827 में इसका प्रकाशन बंद हो गया।

Similar questions