History, asked by dattagourab6697, 9 months ago

प्रश्न 4.
स्वतंत्र भारत में विस्थापितों को किस प्रकार बसाया गया?

Answers

Answered by shishir303
2

जब भारत और पाकिस्तान का 1947 में बंटवारा हुआ तो बंटवारे के कारण भारत और पाकिस्तान में अनेक लोग विस्थापित हो गए थे। पाकिस्तान से बहुत बड़ी संख्या में विस्थापित लोग भारत में बसने के लिए आए, जिनकी संख्या लगभग 70 से 80 लाख थी। इन विस्थापितों को भारत में बसाने के लिए कई तरह के उपाय आजमाए गए।

  • शुरुआत में विस्थापितों को विद्यालयों की इमारतों में रखा गया।
  • बाद में इन विस्थापितों के लिए जगह-जगह पर अस्थायी शिविर लगाए गए, जिनमें अजमेर, गांधीधाम, दिल्ली, करनाल, कच्छ, पंजाब आदि जगह हैं।
  • विस्थापितों की घर की समस्या को दूर करने के लिये अनेक शहरों ‘मॉडल टाउन’ जैसे कालोनियां विकसित की गयीं।
  • धीरे-धीरे विस्थापितों के लिए अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की जाने लगीं।
  • विस्थापितों बच्चों को पढ़ने के लिए विशेषरूप से संध्याकालीन विद्यालय खोले गए।
  • विस्थापितों के लिए नए-नए तकनीकी संस्थान खोले गए ताकि विस्थापित लोग कोई हुनर सीख सकें जिससे वो हुनर उनके रोजगार में काम आए।
  • कई विस्थापितों को खेती करने के लिए खाली पड़ी हुई जमीन भी दी गई ताकि वह उस पर खेती कर अपनी आजीविका चला सकें।
  • बहुत से विस्थापितों ने नये-नये शहरों को आबाद भी किया।
Similar questions