Hindi, asked by rachit3045, 21 days ago

प्रश्न- 41 नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (1 अंक *5 )

जिस विद्यार्थी ने समय की कीमत जान ली, वह सफलता अवश्य प्राप्त करता है | प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी दिनचर्या की समय-सारणी अथवा तालिका बनाकर उसका पालन पूरी सख्ती से करना चाहिए | जिस विद्यार्थी ने समय का सही उपयोग करना सीख लिया, उसके लिए कोई भी काम करना असंभव नहीं है | कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कोई काम पूरा न होने पर समय की दुहाई देते हैं | वास्तव में सच्चाई इसके विपरीत होती है | अपनी अकर्मण्यता और आलस्य को वे समय की कमी के बहाने छिपाते हैं | कुछ लोगों को अकर्मण्य रहकर, निठल्ले समय बिताना अच्छा लगता है | ऐसे लोग केवल बातूनी होते हैं | दुनिया के सफलतम व्यक्तियों ने सदैव कार्य व्यस्तता में जीवन बिताया है | उनकी सफलता का रहस्य समय का सदुपयोग रहा है | दुनिया में अथवा प्रकृति में हर वस्तु का समय निश्चित है | समय बीत जाने के बाद कार्य फलप्रद नहीं होता|

41 .1 विद्यार्थी के लिए सफलता प्राप्त करने हेतु क्या आवश्यक है? अंक -1

41.2 कुछ लोग समय की कमी के बहाने क्या छिपाते हैं ? अंक -1

41.3 दुनिया के सफलतम व्यक्तियों की सफलता का रहस्य क्या है ? अंक -1

41.4 कार्य किस स्थिति में फलप्रद नहीं होता? अंक -1

41.5 उपर्युक्त गद्यांश के लिए उचित शीर्षक दीजिए । अंक -1

Answers

Answered by muskanpannu35
1

1. जिस विद्यार्थी ने समय की कीमत जान ली, वह सफलता अवश्य प्राप्त करता है |

2.अपनी अकर्मण्यता और आलस्य को वे समय की कमी के बहाने छिपाते हैं |

3. ऐसे लोग केवल बातूनी होते हैं | दुनिया के सफलतम व्यक्तियों ने सदैव कार्य व्यस्तता में जीवन बिताया है | उनकी सफलता का रहस्य समय का सदुपयोग रहा है |

4 .समय बीत जाने के बाद कार्य फलप्रद नहीं होता|

5 . Don't know

Answered by RvChaudharY50
3

प्रश्न 1) :- विद्यार्थी के लिए सफलता प्राप्त करने हेतु क्या आवश्यक है ?

उतर :- विद्यार्थी के लिए सफलता प्राप्त करने हेतु समय की कीमत को जानना आवश्यक है l

प्रश्न 2) :- कुछ लोग समय की कमी के बहाने क्या छिपाते हैं ?

उतर :- कुछ लोग समय की कमी के बहाने अपनी अकर्मण्यता और आलस्य को छिपाते हैं l

प्रश्न 3) :- दुनिया के सफलतम व्यक्तियों की सफलता का रहस्य क्या है ?

उतर :- दुनिया के सफलतम व्यक्तियों की सफलता समय का सही सदुपयोग रहा है |

प्रश्न 4) :- कार्य किस स्थिति में फलप्रद नहीं होता ?

उतर :- समय बीत जाने की स्थिति में कार्य फलप्रद नहीं होता |

प्रश्न 5) :- उपर्युक्त गद्यांश के लिए उचित शीर्षक दीजिए ?

उतर :- उपर्युक्त गद्यांश के लिए उचित शीर्षक है :- " समय का सदुपयोग l"

यह भी देखें :-

3. शाह की भेट हुदहुदों के मुखिया से हुई।

मुझे मेरी बहन ने एक बहुत सुंदर भेंट दी ।

पहले वाक्य में भेट का मतलब मुलाकात से ...

https://brainly.in/question/36912075

Similar questions