History, asked by sgope6687, 1 month ago

प्रश्न 42. झारखंड में पाया जाने वाला कोयला एवं बाक्साइट किस प्रकार का संसाधन है?
a. मानव निर्मित संसाधन
b. प्राकृतिक संसाधन
C. नवीकरणीय संसाधन
d. चक्रीय संसाधन​

Answers

Answered by shishir303
0

➲ b. प्राकृतिक संसाधन

✎... झारखंड में पाया जाने वाला कोयला एवं बाक्साइट प्राकृतिक संसाधन है, क्योंकि ये खनिज के रूप में भूमि से निकाले जाते हैं। ये संसाधन अनवीकरणीय संसाधन हैं, यानि ये संसाधन पृ्थ्वी पर सीमित मात्रा में है। एक बार इनका दोहन कर लेने के बाद ये दुबारा नही बनते। इनके बनने की प्रक्रिया करोड़ों वर्षों की है।

झारखंड में पाए जाने वाला कोयला अधात्विक खनिज तथा बॉक्साइट अलौह धात्विक खनिज की श्रेणी में आता है।

कोयला एक अधात्विक खनिज है, जो जीवाश्म का रूप है। यह एक महत्वपूर्ण खनिज है, जो धरती में करोड़ों वर्षों तक पेड़ पौधों एवं जीव-जंतुओं के दबे होने बनता है। कोयला जीवाश्म ईधन का एक प्रकार है।

बॉक्साइट एक धात्विक खनिज है, यह एक अलौह धात्विक खनिज है। धात्विक खनिजों की दो श्रेणी होती हैं, लौह धात्विक खनिज और अलौह धात्विक खनिज। बाक्साइट अलौह धात्विक खनिज है, जो एक अयस्क होता है, इसका उपयोग एल्युमिनियम धातु के विनिर्माण में किया जाता है।  

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions