Hindi, asked by nilamcf5, 1 month ago

प्रश्न-5 दी गई शिक्षाओं में से किसी एक शिक्षा पर आधारित कहानी लिखें- शब्द सीमा : लगभग 80-
100 शब्द]
(i) एकता में शक्ति होती है ।​

Answers

Answered by arpitasinghchauhan8
2

Answer:

किसी गांव में एक किसान रहता था। उसके चार पुत्र थे। किसान बहुत ही मेहनती था। यही कारण था कि उसके सभी पुत्र भी अपने हर काम को पूरी मेहनत और ईमानदारी से किया करते थे, लेकिन परेशानी यह थी कि किसान के सभी पुत्रों की आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती थी। वो सभी छोटी-छोटी बात पर आपस में लड़ते-झगड़ते रहते थे। अपने पुत्रों के इस झगड़े को लेकर किसान बहुत परेशान रहता था। किसान ने कई बार अपने पुत्रों को इस बात के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी बातों का चारों भाइयों पर कोई असर नहीं होता था।

Similar questions