Hindi, asked by uaeu79157, 1 month ago

प्रश्न 6. छोटा जादूगर के चरित्र की कौन-कौन सी विशेषताएँ थीं?

Answers

Answered by bhatiamona
2

छोटा जादूगर के चरित्र की कौन-कौन सी विशेषताएँ थी?

छोटा जादूगर जयशंकर प्रसाद द्वारा लिखी गई है |  

कहानी में छोटा जादूगर कहानी का प्रमुख पात्र है | छोटा जादूगर एक जिम्मेदारी निभाने वाला बालक था | वह बहुत हिम्मत वाला बालक था | वह कठिनाइयों का सामना करते हुए स्वाभिमान के साथ जीवन बिताना चाहता है। उसमें कुशल जादूगर बनने के सभी गुण थे। वह  बहुत ही मेहनती बालक था | छोटा जादूगर ने कभी भी भीख नहीं मांगी | मेहनत के साथ पैसे मंगाता था |

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ ▬▬ ▬▬

संबंधित कुछ अन्य प्रश्न...►

https://brainly.in/question/34479471

आप कैसे कह सकते हैं कि छोटा जादूगर देशभक्त और मातृभक्त था?

Answered by shailajavyas
0

Answer: छोटे जादूगर के चरित्र की निम्नलिखित विशेषताएँ थी |

        वह देशभक्त था क्योंकि उसे देश हेतु जेल जानेवाले अपने पिता पर गर्व था | वह खुद भी देश के लिए जेल जाने का इच्छुक था पर माँ बीमार थी और वह मातृभक्त भी था | तदर्थ माँ की सेवा करने वह तमाशा दिखाकर उनकी दवा हेतु जीविका कमाने तेरह -चौदह वर्ष की आयु में घर से निकल पड़ा था |

            वह भीख नहीं माँगता था जादूगरी का हुनर दिखाकर स्वाभिमान से जीने की इच्छा रखता था अस्तु वह स्वाभिमानी था | वह अपने हुनर अर्थात खेल दिखाने में माहिर था | वह एक अच्छा निशानेबाज भी था | संसार की आवश्यकताओं ने उसे चतुर भी बना दिया था |

Similar questions