Social Sciences, asked by lotussujith5040, 9 months ago

प्रश्न 6.
लोकसभा के गठन को स्पष्ट कीजिए।

Answers

Answered by shishir303
3

लोकसभा संसद का निम्न एवं अस्थाई सदन होता है। लोकसभा के सदस्यों का चुनाव जनता के बीच चुनाव द्वारा किया जाता है। इस प्रकार लोकसभा एक जनप्रतिनिधि सदन है। लोकसभा की अवधि 5 वर्ष की होती है और लोकसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 है, लेकिन वर्तमान में इसमें 543 सदस्य हैं जिसमें से 530 सदस्य राज्यों से चुनकर जाते हैं और 13 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुनकर जाते हैं। जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख राज्यों के केंद्र शासित प्रदेशों में बदल जाने के कारण इस अनुपात में थोड़ी भिन्नता हो सकती है।

यूं तो लोकसभा का कार्यकाल 5 वर्ष होता है लेकिन उसे समय से पहले भी भंग किया जा सकता है। इसके लिए राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद की सिफारिश पर लोकसभा को भंग कर सकता है। लोकसभा अपने चुने गए सदस्यों में से एक सदस्य को अध्यक्ष पद तथा दूसरे को उपाध्यक्ष पद के लिये चुनते हैं, जो लोक सभा की बैठकों का संचालन करता है, जिसे लोकसभा स्पीकर कहा जाता है।

Similar questions