Hindi, asked by kaleranver, 5 months ago

प्रश्न 6. ममता से झोंपड़ी में किसने आश्रय माँगा?*
O (क ) चूड़ामणि ने
O (ख) शेरशाह ने
O (ग) हुमायूँ ने
O (घ) अकबर ने​

Answers

Answered by shishir303
0

सही जवाब है...

O (ग) हुमायूँ ने

► ममता से झोपड़ी में आश्रय माँगने मुगल बादशाह हुमायूँ आया था।

स्पष्टीकरण:

शेरशाह सूरी से चौसा के युद्ध में आने के बाद जब हुमायूँ अपनी जान-बचाने को इधर-उधर भटक रहा था तो उसके साथी उससे बिछड़ गये। वह रास्ता भूल गया और रात भी हो चली थी। वह भूखा प्यासा था और थक भी चुका था। उससे चला-फिरा भी नहीं जा रहा था, ऐसी स्थिति में उसे ममता की झोपड़ी दिखाई दी और वह ममता की झोपड़ी में आश्रय मांगने के लिए आया। ममता ने अतिथि धर्म का निर्वाह करते हुए उसको मुगल बादशाह जानकर भी शरण दी।

ममता रोहतास दुर्ग के मंत्री चूड़ामणि की पुत्री थी। उसके पति का देहांत हो चुका था और वह विधवा स्त्री थी। जब रोहतास दुर्ग पर शेरशाह सूरी का अधिकार हो गया और शेरशाह सूरी ने ममता के पिता की भी हत्या कर दी तो ममता ने रोहतास दुर्ग छोड़ दिया और झोपड़ी में रहने लगी।

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Similar questions