प्रश्न 7.
गोवा पर किसका आधिपत्य था ?
Answers
Answer:
19 December 1961
was Heald on gowa
गोवा पर एक समय पुर्तगाल का आधिपत्य था।
भारत की आजादी के समय गोवा पुर्तगाल के अधिपत्य में था। पुर्तगाल की सरकार गोवा को अपनी प्रतिष्ठा का प्रतीक मानती थी और वह गोवा को अपने कब्जे में बनाए रखना चाहती थी। गोवा के अलावा उसका अधिकार दमन, दीव, दादरा एवं नगर हवेली पर भी था।
गोवा की अधिकांश जनता भारतीय थी, जो गोवा पर पुर्तगाल अधिपत्य को अपने सम्मान और आजादी पर आघात मानती थी। भारत सरकार ने पुर्तगालियों से गोवा को मुक्त करने के लिए अनेक प्रयत्न किए, लेकिन सभी प्रयत्न विफल रहे। अंतत आंदोलन शुरू हो गया और अनेक लोगों ने सत्याग्रह किया, गिरफ्तारियां दीं, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
पुर्तगाल सरकार ने आंदोलन को दबाने के लिए पूरे प्रयत्न किए लेकिन आंदोलनकारियों ने जुलाई 1954 में दादरा नगर हवेली पर अधिकार कर लिया। दिसंबर 1961 में भारत सरकार ने ऑपरेशन विजय नाम से एक अभियान चलाया और भारतीय सेना के सामने पुर्तगाली गवर्नर ने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया। इस तरह गोवा आजाद हुआ और भारतीय संघ में विलय हुआ।