Geography, asked by taushif2552, 10 months ago

प्रश्न 7.
राजस्थान में प्रमुख पर्यटन स्थान कौन-कौनसे हैं?
अथवा
राजस्थान में पर्यटन स्थलों को कितने भागों में बाँटा जा सकता है? विस्तार से लिखिए।

Answers

Answered by MotiSani
0

राजस्थान के पर्यटन स्थलों को तीन भागों में बाँटा जा सकता है:

1) ऐतिहासिक पर्यटन स्थल

2) धार्मिक पर्यटन स्थल

3) प्राकृतिक पर्यटन स्थल

ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के अंतर्गत राजस्थान में स्थित अनेकों किले जैसे की आमेर का किला, हवा महल, चित्तौडगढ़ का किला, जंतर-मंतर आदि और कुछ सिन्धु घाटी सभ्यता की पुरातत्व अवशेषों वाले स्थान जैसे कालीबंगा, पीलिबंगा आदि।

धार्मिक पर्यटन स्थलों में रामदेवरा, ब्रह्मा जी का मंदिर, कोलायत, एकलिंगजी, सालासर, आदि जगह सम्मिलित हैं।

प्राकृतिक स्थलों में ज़्यादातर या तो राजस्थान की प्रमुख झीलें या पहाड़ शामिल हैं जैसे उदयपुर की झीलें, पुष्कर झील, राजसमन्द झील, और माऊन्ट आबु पर्वतीय स्थल के अंतर्गत आते हैं।

Similar questions