Hindi, asked by wwwnavyaagrawal, 7 months ago

प्रश्न 7- रचना के आधार पर शब्दाकतने
प्रकार के होते हैं। उदाहरण सहित स्र
कीजिए।​

Answers

Answered by mahiadvertisingh
0

Answer:

रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं -

1. साधारण या सरल वाक्य

2. संयुक्त वाक्य

3. मिश्र या मिश्रित वाक्य

1. साधारण या सरल वाक्य

सरल वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है |

इसमें एक ही क्रिया होती है जो मुख्य क्रिया होती है |

इसमें उपवाक्य नहीं होते |

जैसे -

1) राम गेंद से खेलता है |

2) रावण तीनों लोकों का स्वामी बनना चाहता था |

3) वह प्रतिदिन घर का कार्य करने के बाद भी समय पर कार्यालय पहुँचती है |

नोट – यह आवश्यक नहीं कि सरल वाक्य छोटे ही होते हैं वरन वे लम्बे भी हो सकते हैं |

2. संयुक्त वाक्य

संयुक्त वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र वाक्य योजक चिह्नों के द्वारा जुड़े रहते हैं |

किन्तु ,परन्तु ,और ,तथा ,इसलिए ,या ,अथवा, अन्यथा, अत: इत्यादि योजक शब्द होते हैं |

योजक शब्द समुच्चय बोधक अव्यय होते हैं |

जैसे -

1) मुझे बुखार था , इसलिए मैं विद्यालय नहीं जा सका |

2) वह बाज़ार गया और उसने सामान ख़रीदा |

3) मजदूर मेहनत करता है , परन्तु उसे लाभ नहीं मिलता |

4) बादल घिरे तथा अँधेरा छा गया |

5) मैंने उसकी बहुत प्रतीक्षा की , किन्तु वह नहीं आया |

नोट - संयुक्त वाक्यों में कभी – कभी अव्यय शब्दों का लोप भी किया जाता है ;

जैसे –

1) क्या सोचा था , क्या हो गया |

3. मिश्र / मिश्रित वाक्य

मिश्र वाक्य में एक से अधिक उपवाक्य होते हैं |

इस प्रकार के वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य होता है तथा शेष अन्य उपवाक्य उस पर आश्रित होते हैं |

जो उपवाक्य आश्रित होते हैं | उन्हें आश्रित उपवाक्य कहते हैं |

ये उपवाक्य आपस में व्याधिकरण योजकों से जुड़े रहते हैं |

ये योजक जो , जब , तब, जहाँ, वहाँ , कि , क्योंकि , अगर , यदि इत्यादि होते हैं |

जैसे -

1) जब गीता ने मेहनत की , तब वह प्रथम आई |

2) जो छात्र परिश्रम करते हैं , वे ही सफल होते हैं |

3) जैसे ही सूर्यास्त हुआ , चारों तरफ अँधेरा छा गया |

4) यद्यपि वह दुबला – पतला है तथापि वह ताकतवर है |

5) वह विद्यालय नहीं आया क्योंकि वह बीमार है |

Similar questions