Hindi, asked by ganupatel, 8 months ago

प्रश्न-9 अर्थ के आधार पर वाक्य के भेदों के नाम लिखकर उनके उदाहरण भी
दीजिए।
वाक्य भेद
उदाहरण​

Answers

Answered by princera7
6

Answer:

7

Explanation:

अर्थ के आधार पर आठ प्रकार के वाक्य होते हैं –1-विधान वाचक वाक्य, 2- निषेधवाचक वाक्य, 3- प्रश्नवाचक वाक्य, 4- विस्म्यादिवाचक वाक्य, 5- आज्ञावाचक वाक्य, 6- इच्छावाचक वाक्य, 7-संकेतवाचक वाक्य, 8-संदेहवाचक वाक्य।

विधानवाचक वाक्य - वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, वह विधानवाचक वाक्य कहलाता है। उदाहरण -

भारत एक देश है।

श्रीराम के पिता का नाम दशरथ था।

दशरथ अयोध्या के राजा थे।

निषेधवाचक वाक्य : जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं। जैसे-

मैंने दूध नहीं पिया।

मैंने खाना नहीं खाया।

प्रश्नवाचक वाक्य - वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार प्रश्न किया जाता है, वह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है। उदाहरण -

भारत क्या है?

श्रीराम के पिता कौन थे?

दशरथ कहाँ के राजा थे?

आज्ञावाचक वाक्य - वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है या प्रार्थना किया जाता है, वह विधिसूचक वाक्य कहलाता हैं। उदाहरण -

बैठो।

बैठिये।

कृपया बैठ जाइये।

शांत रहो।

कृपया शांति बनाये रखें।

विस्मयादिबोधक वाक्य - वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिबोधक वाक्य कहलाता हैं। उदाहरण -

अहा! कितना सुन्दर उपवन है।

ओह! कितनी ठंडी रात है।

बल्ले! हम जीत गये।

इच्छावाचक वाक्य - जिन वाक्य‌ों में किसी इच्छा, आकांक्षा या आशीर्वाद का बोध होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण- भगवान तुम्हे दीर्घायु करे। नववर्ष मंगलमय हो।

संकेतवाचक वाक्य- जिन वाक्यों में किसी संकेत का बोध होता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण-

राम का मकान उधर है।

सोनु उधर रहता है।

संदेहवाचक वाक्य - जिन वाक्य‌ों में संदेह का बोध होता है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण-

क्या वह यहाँ आ गया ?

क्या उसने काम कर लिया ?

mark as Brainaliest

Answered by saif188
3

Answer:

अर्थ के आधार पर वाक्य के 8 भेद होते हैः

1) कथनात्मक वाक्य:- ऐसे वाक्य जिनमें किसी व्यक्ति, वस्तु आदि के बारे में कोई कथन उद्धत किया जाता है या कोई बात कही जाती है, कथनात्मक वाक्य कहलाते हैं। सभी प्रकार के सरल और सूचनात्मक वाक्य 'कथनात्मक' होते हैं।

उदाहरण:- ) घोड़ा सुंदर है।

) लड़का बाजार जाता है।

2) प्रश्नवाचक वाक्य:- जिस वाक्य में प्रश्न पूछ ने का भाव हो उसे प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं।

उदाहरण:- ) तुम कैसे हो?

) मैं यहाँ क्या कर रहा हू?

3) आज्ञार्थक वाक्य:- वे वाक्य जिनमें वक्ता का उद्देश्य श्रोता की निर्देशित या प्रभावित करना होता है, आज्ञार्थक वाक्य कहलाते हैं।

उदाहरण:- ) तुम वहाँ बैठे रहो।

) हमें शोर नहीं करना चाहिए।

4) इच्छार्थक वाक्यः- जिन वाक्यों में वक्ता की किसी इच्छा, आशा या आशीर्वाद का बीध होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहतें हैं।

उदाहरण:- ) अब चला जाए और सोया जाए।

) खाना खाया जाए और फिर फ़िल्म

देखी जाएग

5) संभावनार्थक वाक्य:- जिन वाक्यों में कार्य के होने में सन्देह अथवा सम्भावना का बोध हो, उन्हें संभावनार्थक वाक्य कहते हैं।

उदाहरण:- ) शायद मैं कल बाहर जाऊँ।

) आज वर्षा हो सकती है।

6) विस्मयादिबोधक वाक्य:- जिन वाक्यों में आश्चर्य, हर्ष, शोक, घृणा आदि के भाव व्यक्त हो, उन्हें विस्मयादिबोधक वाक्य कहते हैं।

उदाहरण:- ) अरे! इतनी लम्बी रेलगाड़ी!

) शाबाश! बहुत अच्छे!

7) संकेतवाचक वाक्य:- वे वाक्य जिनमें हमें एक क्रिया का दूसरी क्रिया पर निर्भर होने का बोध हो, ऐसे वाक्य संकेतवाचक वाक्य कहलाते हैं।

उदाहरण:- ) अगर तुम परिश्रम करते तो आज

सफल हो जाते।

) अगर बारिश अच्छी होती तो फसल

भी अच्छी होती।

8) निषेधात्मक या नकारात्मक वाक्य:- एक ऐसा सन्देश जी किसी काम की न करने का आदेश दि रहा हो, वह विषेधात्मक वाक्य कहलाता है। इन वाक्यों में वक्ता द्वारा कथनों का निषेध किया जाता है।

उदाहरण:- ) बच्चे आज स्कूल नहीं जाएँगे और

काम भी नहीं करेंगें।

) उन्होंने नाश्ता भी नहीं किया और

खाना भी नहीं खाया।

Thanks for reading!!!!

Please... follow me if you're an Anime fan!!!!

Cause' my goal is to follow every last Anime fan on brainly!!!!

Hope it helps!!!!

Please... mark it as brainliest!!!!

And please... give thanks if you love it!!!!

Similar questions