Social Sciences, asked by Ishant5445, 9 months ago

प्रश्न 9.
रूस में क्रान्तियाँ कब हुई?

Answers

Answered by shishir303
1

रूस में दो क्रांतियां मार्च 1917 और नवंबर 1917 में हुई थीं।

रूस में रूस के जार का निरंकुश शासन चल रहा था और जनता जार के अत्याचारी शासन से त्रस्त हो चुकी थी। उस समय रूसी समाज दो वर्गों कुलीन वर्ग और निम्न वर्ग में बटा हुआ था। कुलीन वर्ग ने रूस के बहुत बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा था और सारी सुख-सुविधाओं और सरकारी पदों पर कब्जा कर रखा था। इनकी संख्या कम थी श्रमिक वर्ग के लोगों की संख्या ज्यादा होते हुए भी उन्हें अधिकार कम थे। ये लोग सुख सुख सुविधा विहीन थे। इस कारण इन लोगों में आक्रोश था।

रूस का जार अंधविश्वासी था और वह तानाशाही सरल तरीके से शासन करने में विश्वास करता था। वह हर चीज पर अपना नियंत्रण स्थापित करना चाहता था। उसके अधिकारी और प्रशासन में भ्रष्टाचार था। इस कारण मार्च 1917 में रूस में क्रांति हुई और जार के शासन को समाप्त कर दिया गया। फिर नवंबर 1917 में दोबारा क्रांति हुई और किसान मजदूर जनतंत्र का उदय हुआ इसे बोल्शेविक क्रांति भी कहते हैं।

Similar questions