Social Sciences, asked by muskanlark2864, 9 months ago

प्रश्न 9.
श्रम किसे कहते हैं?

Answers

Answered by bhatiamona
5

Answer:

किसी वस्तु या उत्पाद या किसी सेवा कार्य या किसी भी कार्य में लगे मानसिक अथवा शारीरिक प्रयास को श्रम कहा जाता है। किसी वस्तु या उत्पाद के उत्पादन में किसी सेवा कार्य को पूर्ण करने में अथवा अन्य किसी उत्पादक कार्य को संपन्न करने में लग मनुष्य द्वारा किए गए शारीरिक या मानसिक प्रयास को ‘श्रम’ कहते हैं।

अर्थशास्त्र की परिभाषा के अनुसार श्रम केवल उस कार्य को ही माना जाता है जो किसी उत्पादन करने के उद्देश्य से किया जाता है और जिसके बदले में कोई आर्थिक प्रतिफल प्राप्त होता है। इसका तात्पर्य यह है कि किसी कार्य को करने से कोई आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त हो तो वह ‘श्रम’ माना जाएगा। खेल या मनोरंजन या सद्बावना आदि की दृष्टि से किया क्या कोई भी कार्य ‘श्रम’ नहीं माना जाता।

‘श्रम’ एक उत्पादित साधन है उसको करने के बदले हमें उसका कोई प्रतिफल मिलता है जो कि आर्थिक रूप में होता है। उत्पादन प्रक्रिया में ‘श्रम’ को करने वाला व्यक्ति श्रमिक कहलाता है और उत्पादन प्रक्रिया में श्रम के बदले श्रमिक को मिलने वाला प्रतिफल उसका मजदूरी कहलाती है।

Answered by Aʙʜɪɪ69
0

Explanation:

किसी वस्तु या उत्पाद या किसी सेवा कार्य या किसी भी कार्य में लगे मानसिक अथवा शारीरिक प्रयास को श्रम कहा जाता है। किसी वस्तु या उत्पाद के उत्पादन में किसी सेवा कार्य को पूर्ण करने में अथवा अन्य किसी उत्पादक कार्य को संपन्न करने में लग मनुष्य द्वारा किए गए शारीरिक या मानसिक प्रयास को 'श्रम' कहते हैं।

Similar questions