Social Sciences, asked by bmalik2962, 9 months ago

प्रश्न 9.
उद्देशिका किसे कहते हैं?

Answers

Answered by shishir303
2

मूल संविधान की जो प्रस्तावना होती है उसे ‘उद्देशिका’ का कहते हैं।

संविधान को प्रकट करने के लिए सबसे पहले एक उद्देशिका प्रस्तुत की जाती है। उद्देशिका को संविधान का सार माना जाता है। उ्देशिका में संविधान का पूरा सार छिपा हुआ होता है और संविधान के सारे उद्देश्य उद्देशिका में निहित होते हैं।

भारतीय संविधान की उद्देशिका विश्व की सबसे सर्वश्रेष्ठ उद्देशिका मानी जाती है। संविधान का मूल स्वरूप क्या है, संविधान के उद्देश्य क्या हैं, उसके आदर्श क्या हैं, संविधान अपनी किन आकांक्षाओं को प्रकट करता है। इन सब का विवरण उद्देशिका से प्राप्त हो जाता है। भारतीय संविधान की उद्देशिका ‘हम भारत के लोग’ से प्रस्तुत की जाती है। उद्देशिका यह बताती है कि संविधान जनता के लिए है, जनता ही इसका प्रथम और अंतिम ध्येय है। संविधान उद्देशिका कोई संविधान का अंग नहीं है बल्कि यह एक विवरणिका है जो संविधान के उद्देश्य को प्रकट करती है।

Similar questions