Hindi, asked by rajendraprasadsaini4, 5 months ago

प्रश्न क. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

केशव दस साल का था। और अपना काम अभी सीख ही रहा था। पिता कि एक बार करके दिखा देने पर वह सीधी लकीरों वाले और घुमावदार डिजाइन उकेर सकता था। अब तक उसने नक्काशी का जो भी काम किया था उनमें इन घंटियों को बनाना ही सबसे ज्यादा मुश्किल था। केशव जानता था कि एक दिन तो ऐसा ज़रूर आएगा जब मैं बहुत बारीक जालियाँ, महीन-नफ़ीस ,बेल-बूटे, कमल के फूल, लहराते हुए साँप और इठलाकर चलते हुए घोड़े ये सब पत्थर पर उकेर पाएगा। ठीक उसी तरह जैसे उसके पिता बनाते हैं। कई साल पहले जब वह पैदा भी नहीं हुआ था, उसके माता-पिता गुजरात से आगरा बस गए थे। बादशाह अकबर उस वक्त आगरे का किला बनवा रहे थे। केशव के पिता को यहीं काम मिल गया। केशव का जन्म भी आगरे में ही हुआ था।

1. केशव कितने साल का बच्चा था ? (1)

अ) पाँच

ब) आठ

स) दस

द) दो

2. केशव का जन्म कहां हुआ था ? (1)

अ) जोधपुर

ब) आगरा

स) गुजरात

द) मथुरा

3. उस वक्त आगरे का किला कौन बनवा रहा था ? (1)

अ) बादशाह अकबर

ब) केशव

स) केशव के पिता

द) शाहजहाँ

4.केशव जो भी काम करता था उनमें से सबसे ज्यादा मुश्किल क्या बनाना था? (1)

अ) लकीरें

ब) घंटियाँ

स) जालियाँ

द) इनमें से कोई नहीं

5. 'घोड़ा' शब्द का बहुवचन होगा- (1)

अ) घोड़े

ब) घोडू

स) घोड़ी

द) घड़ा

6. गद्यांश में संज्ञा शब्द है - (1)

अ) केशव

ब) घोड़ा

स) अकबर

द) सभी

7. माता का पुल्लिंग है- (1)

अ) पिता

ब) माताएँ

स) पुत्र

द) पुत्री

8. गद्यांश में प्रयुक्त सर्वनाम शब्द है- (1)

अ) दस

ब) बारीक

स) ये

द) जन्म

9. सरल का विलोम है- (1)

अ) आसान

ब) मुश्किल

स) सरल

द) सहज

10. पत्थर का वर्ण-विच्छेद होगा - (1)

अ) प् + अ + त् + थ् + अ + र् + अ

ब) प + त + थ + अ + र+ अ

स) प् + आ + थ + अ + र + अ

द) प् + अ + थ + त + अ+ र्

Answers

Answered by music8
0

Answer:

दस साल का

आगरा

बादशा अकबर

Similar questions