प्रश्नावली तथ्य संकलन की क्या विधि है
Answers
Answered by
1
Answer:
प्रश्नावली अध्ययन विषय से सम्बन्धित प्रश्नों का एक संरचित समूह है जिसमें सूचनायें संकलित करने के लिए वैकल्पिक प्रश्नों में कोश्ठक तथा लिखित उत्तरों के लिए खाली स्थान उपलब्ध रहता है। इस माध्यम के द्वारा विस्तृत क्षेत्र से सूचनाएं प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए उत्तरदाता का शिक्षित होना आवश्यक होता है। साथ ही प्रश्नो का चयन , शब्दावली ,प्रश्नों का प्रकार , प्रश्नों की विषयवस्तु और प्रश्नों का क्रम आदि सभी प्रश्नावली की रचना में महत्वपूर्ण होते है। सामाजिक अनुसंधान में प्राथमिक तथ्यों के संकलन हेतु प्रश्नावली विधि का प्रयोग होता है। शिक्षित सूचना दाता एवं विशाल, विस्तृत क्षेत्र के सूचना दाता से तथ्य संकलन। प्रश्नावली विषय अथवा समस्या से सम्बन्धित अनेक प्रश्नों की सूची होती है जिसे अध्ययन कर्ता सूचनादाताओं के पास डाक द्वारा भेजता है। जिसे सूचनादाता स्वयं भरकर लौटाता है।
प्रश्नावली की परिभाषा
सिन पाओ येंग के अनुसार - ‘‘अपने सरलतम रूप में प्रश्नावली प्रश्नों की एक ऐसी अनुसूची है। जिसे की निदर्डान के रूप में चुने हुए व्यक्तियों के पास डाक द्वारा भेजा जाता है’’।
बोगार्डस के अनुसार - ‘‘प्रश्नावली विभिन्न व्यक्तियों को उत्तर देने के लिए प्रेशित की गई प्रश्नों की एक सूची है’’।
गुडे एवं हाट के अनुसार -’’ सामान्यत: प्रश्नावली शब्द से तात्पर्य प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने के एक उपकरण से होता है। जिसमें एक प्रपत्र का प्रयोग किया जाता है। जिसे उत्तरदाता स्वयं ही भरता है’
Explanation:
hope this will help you...
Similar questions
English,
5 months ago
Social Sciences,
5 months ago
Math,
10 months ago
Social Sciences,
1 year ago
Math,
1 year ago