प्रश्न12-निम्नलिखित विषयों में से किसी एक
विषय पर अनुच्छेद लिखिए।
1.सत्संगति का महत्व
please share the written ans
Answers
विषय पर अनुच्छेद लिखिए।
1.सत्संगति का महत्व
please share the written ans not hw
Answer:
सत्संगति से ही मनुष्य में गुण-दोष आते हैं।’ मनुष्य का जीवन अपने आस-पास के वातावरण से प्रभावित होता है। मूलरूप से मानव के विचारों और कार्यों को उसके संस्कार व वंश-परम्पराएँ ही दिशा दे सकती हैं। यदि उसे स्वच्छ वातावरण मिलता है तो वह कल्याण के मार्ग पर चलता है और यदि वह दूषित वातावरण में रहता है तो उसके कार्य भी उससे प्रभावित हो जाते हैं।
संगति का प्रभाव - मनुष्य जिस वातावरण एवं संगति में अपना अधिक समय व्यतीत करता है उसका प्रभाव उस पर अनिवार्य रूप से पड़ता है। मनुष्य ही नहीं वरन् पशुओं एवं वनस्पतियों पर भी इसका असर होता है। मांसाहारी पशु को यदि शाकाहारी प्राणी के साथ रखा जाए तो उसकी आदतों में स्वयं ही परिवर्तन हो जाएगा। यही नहीं मनुष्य को भी यदि अधिक समय तक मानव से दूर पशु-संगति में रखा जाए तो वह भी शनैः-शनैः मनुष्य-स्वभाव छोड़कर पशु-प्रवृत्ति को ही अपना लेगा।
सत्संगति के लाभ–
सत्संगति के परिणामस्वरूप मनुष्य का मन सदा प्रसन्न रहता है। मन में आनन्द और सद्वृत्तियों की लहरें उठती रहती हैं। जिस प्रकार किसी वाटिका में खिला हुआ सुगंधित पुष्प सारे वातावरण को महका देता है, उसके अस्तित्व से अनजान व्यक्ति भी उसके पास से निकलते हुए उसकी गंध से प्रसन्न हो उठता है, उसी प्रकार अच्छी संगति में रह कर मनुष्य सदा प्रफुल्लित रहता है। सम्भवत: इसीलिए महात्मा कबीरदास ने लिखा है-
“कबिरा संगति साधु की, हरै और की ब्याधि।
संगत बुरी असाधु की, आठों पहर उपाधि॥”
सत्संगति का महत्त्व विभिन्न देशों और भाषाओं के विचारकों ने अपने–अपने ढंग से बतलाया है। सत्संगति से पापी और दुष्ट स्वभाव का व्यक्ति भी धीरे–धीरे धार्मिक और सज्जन प्रवृत्ति का बन जाता है। लाखों उपदेशों और हजारों पुस्तकों का अध्ययन करने पर भी मनुष्य का दुष्ट स्वभाव इतनी सरलता से नहीं बदल सकता जितना किसी अच्छे मनुष्य की संगति से बदल सकता है।
संगति करने वाले व्यक्ति का सद्गुण उसी प्रकार सिमट–सिमट कर भरने लगता है जैसे वर्षा का पानी सिमट–सिमट कर तालाब में भरने लगता है। अच्छे आचरण वाले व्यक्ति के सम्पर्क से उसके साथ के व्यक्तियों का चारित्रिक विकास उसी प्रकार होने लगता है जिस प्रकार सूर्य के उगने से कमल अपने आप विकसित होने लगते हैं।
कुसंगति से हानि–
कुसंगति सत्संगति का विलोम है। दुष्ट स्वभाव के मनुष्यों के साथ रहना कुसंगति है। कुसंगति छूत की एक भयंकर बीमारी के समान है। कुसंगति का विष धीरे–धीरे मनुष्य के सम्पूर्ण गुणों को मार डालता है। कुसंगति काजल से भरी कोठरी के समान है। इसके चक्कर में यदि कोई चतुर से चतुर व्यक्ति भी फँस जाता है तो उससे बच कर साफ निकल जाना उसके लिए भी सम्भव नहीं होता। इसीलिए किसी ने ठीक ही कहा है-
“काजल की कोठरी में कैसो ह सयानो जाय,
एक लीक काजल की, लागि है पै लागि है।”
इस प्रकार की कुसंगति से बचना हमारा परम कर्तव्य है। बाल्यावस्था और किशोरावस्था में तो कुसंगति से बचने और बचाने का प्रयास विशेष रूप से किया जाना चाहिए क्योंकि इन अवस्थाओं में व्यक्ति पर संगति (चाहे अच्छी चाहे बुरी) का प्रभाव तुरन्त और गहरा पड़ता है। इस अवस्था में अच्छे और बुरे का बोध भी प्राय: नहीं होता। इसलिए इस समय परिवार के बुजुर्गों और गुरुओं को विशेष रूप से ध्यान रख कर बच्चों को कुसंगति से बचाने का प्रयास करना चाहिए।
उपसंहार–
हिन्दी में एक कहावत है कि ‘खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है। इस कहावत में मनुष्य की संगति के प्रभाव का उल्लेख किया गया है। विश्व की सभी जातियों में ऐसे अनेक उदाहरण मिल जाते हैं जिनसे सिद्ध होता है कि सन्त महात्माओं और सज्जनों की संगति से एक नहीं अनेक दुष्ट जन अपनी दुष्टता छोड़कर सज्जन बन गये। पवित्र आचरण वाले व्यक्ति विश्व में सराहना के योग्य हैं। उन संगति से ही विश्व में अच्छाइयाँ सुरक्षित एवं संचालित रहती हैं।