Hindi, asked by lol2912, 2 months ago

प्रश्न3) शब्द और पद में क्या अंतर है ? सही उत्तर चुनिए
१) शब्द स्वतंत्र होता है लेकिन पद नहीं
२)पद स्वतंत्र होता है लेकिन शब्द नहीं
३)वर्णो के सार्थक समूह को पद कहते है,शब्द नहीं
४) वाक्य का हर शब्द पद नही कहलाता है ।​

Answers

Answered by supikaur09
1

Answer:

१) शब्द स्वतंत्र होता है लेकिन पद नहीं

शब्द व पद में अंतर

शब्द

1. शब्द वर्णों की स्वतंत्र एवं सार्थक इकाई है।

2. शब्द का मात्र अर्थ परिचय होता है।

3. शब्द सार्थक और निरर्थक दोनों होते हैं।

4. शब्द का लिंग, वचन, कारक तथा क्रिया से कोई सम्बन्ध नहीं होता।

पद

1. पद वाक्य में प्रयुक्त शब्द है।

2. पद का व्याकरणिक परिचय होता है।

3. पद वाक्य में अर्थ का संकेत देता है।

4. पद का लिंग, वचन, कारक तथा क्रिया से सम्बन्ध होता है।

Similar questions