Biology, asked by maahira17, 8 months ago

प्रत्येक पुष्पिय पादप के भाग को पहचानें तथा लिखें कि वह अगुणित (n) है या द्विगुणित (2n)।
(क) अंडाशय ………...
(ख) परागकोश ………...
(ग) अंडा (या डिंब) ………...
(घ) पराग ………...
(च) नर युग्मक ………...
(छ) युग्मनज ………...

Answers

Answered by nikitasingh79
7

प्रत्येक पुष्पिय पादप के भाग अगुणित (n) (haploid)  है या द्विगुणित (2n) (diploid) है वो निम्न प्रकार से है :

(क) अंडाशय  (ovary)  → द्विगुणित (2n)

(ख) परागकोश (anther) → द्विगुणित (2n)

(ग) अंडा (या डिंब) (ova) → अगुणित (n)

(घ) पराग (pollen grains) → अगुणित (n)

(च) नर युग्मक  (male gamete) → अगुणित (n)

(छ) युग्मनज (zygote) → द्विगुणित (2n)

Explanation:

अंडाशय और परागकोश में समसूत्री विभाजन होता हैं, जिसमें गुणसूत्र संख्या समान रहती है, इसलिए ये संरचना द्विगुणित होती हैं। युग्मनज नर और मादा युग्मकों (अगुणित संरचनाओं) के संलयन से बनता है। इसलिए, जब दो अगुणित संरचनाएं आपस में संलयन होती हैं, तो द्विगुणित संरचना यानी युग्मनज का निर्माण करती है।

अंडा, पराग, नर युग्मक में अर्धसूत्री विभाजन होता हैं, जो गुणसूत्र संख्या को घटाकर आधा कर देता है, इसलिए ये अगुणित संरचनाएं हैं।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (जीवों में जनन) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/14669249#

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

अपनी जटिलता के बावजूद बड़े जीवों ने लैंगिक प्रजनन को पाया है; क्यों?

https://brainly.in/question/14677673#

व्याख्या करके बताएँ कि अर्धसूत्री विभाजन तथा युग्मकजनन सदैव अंतरसंबंधित (अंतर्बद्ध) होते हैं।

https://brainly.in/question/14680289#

Similar questions