Social Sciences, asked by iftikharmohdalam, 3 months ago

प्रत्येक व्यक्ति के विकास में लक्ष्य अलग-अलग कैसे हैं​

Answers

Answered by rd285756
0

Answer:

tudytik✔

विकास

विकास के लक्ष्य:

जन्म के समय संभावित आयु: एक औसत वयस्क अधिकतम जितनी उम्र तक जीता है उसे संभावित आयु कहते हैं। सन 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में पुरुषों की संभावित आयु 67 साल है और महिलाओं की संभावित आयु 72 साल है। इससे देश में व्याप्त जीवन स्तर का पता चलता है। यदि किसी देश में मूलभूत सुविधाएँ बेहतर होंगी, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ होंगी और लोगों की आय अच्छी होती तो वहाँ संभावित आयु भी अधिक होगी। दूसरे शब्दों में वहाँ एक औसत वयस्क लंबी जिंदगी जिएगा।

साक्षरता दर: 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में साक्षरता दर 74% है। शिक्षा का विकास में योगदान महत्वपूर्ण होता है। शिक्षा से बेहतर मानव संसाधन तैयार होता है। एक बेहतर मानव संसाधन देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। व्यक्तिगत तौर पर भी शिक्षा किसी के लिये अनेकों अवसर खोल देती है। यदि कोई लड़का आईआईटी या एम्स में प्रवेश पा लेता है तो केवल उसका ही नहीं बल्कि उसके परिवार का भविष्य भी उज्ज्वल हो जाता है।

आधारभूत संरचना: आधारभूत संरचना किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिये रीढ़ की हड्डी का काम करती है। सड़कें, रेल, विमान पत्तन, पत्तन और विद्युत उत्पादन किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की जान होते हैं। अच्छी आधारभूत संरचना से आर्थिक गतिविधियाँ बेहतर हो जाती हैं जिससे हर तरफ समृद्धि आती है।

विकास के जरूरी लक्ष्यों का मिश्रण:

ऊपर दी गई लिस्ट को परिपूर्ण नहीं माना जा सकता है। लेकिन इस लिस्ट में दिये गये लक्ष्य अन्य लक्ष्यों की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण हैं। इन लक्ष्यों के द्वारा कई अन्य लक्ष्यों की प्राप्ति होती है।

राज्य प्रति व्यक्ति आय (2003) शिशु मृत्यु दर (2003) साक्षरता दर (2001) कक्षा 1 से 4 तक निवल उपस्थिति अनुपात (1995 – 96)

पंजाब 26000 49 70 81

केरल 22800 11 91 91

बिहार 5700 60 47 41

Similar questions