Science, asked by saurabh7691, 9 months ago

प्रत्यास्थ वे अप्रत्यास्थ टक्कर में अन्तर बताइए।

Answers

Answered by Anonymous
18

Explanation:

1.)प्रत्यास्थ संघट्ट (Elastic Collision)

वह संघट्ट ता टक्कर जिसमे टक्कर के बाद वस्तुओं में रेखीय संवेग और गतिज ऊर्जा दोनों मान संरक्षित रहता है इस प्रकार की टक्करों को प्रत्यास्थ संघट्ट कहते है। इनमे टक्कर के बाद वस्तुएं एक दुसरे से दूर हो जाती है।

उदाहरण : पिंग पोंग की गेंदों की टक्करें।

2.) अप्रत्यास्थ संघट्ट (Inelastic Collision)

जब किसी संघट्ट में कुछ ऊर्जा की हानि होती है इसे निम्न प्रकार परिभाषित कर सकते है –

ऐसी टक्कर जिसमें वस्तु का टक्कर से पहले व टक्कर के बाद रेखीय संवेग का मान तो संरक्षित रहता है लेकिन चूँकि इस प्रकार की टक्करों में ऊर्जा की हानि होती है इसलिए गतिज उर्जा संरक्षित नही रहती है , इस प्रकार की टक्करों को अप्रत्यास्थ संघट्ट कहते है।

उदाहरण : हमारे दैनिक जीवन में होने वाली कार व जिप के मध्य टक्कर , अप्रत्यास्थ संघट्ट का एक उदाहरण है।

अप्रत्यास्थ संघट्ट के लिए निम्न सूत्र होता है –

यहाँ V = संघट्ट के बाद वस्तु की गति है।

M1 = प्रथम वस्तु का भार या द्रव्यमान

V1 = प्रथम वस्तु का संघट्ट से पहले वेग

M2 = द्वितीय वस्तु का भार या द्रव्यमान

V2 = द्वितीय वस्तु का संघट्ट से पहले वेग

hope it will be help ful for u☺☺☺☺

Answered by Shazia055
2

प्रत्यास्थ टक्कर वह है जहां टक्कर के कारण वस्तुओं की गतिज ऊर्जा में कोई हानि नहीं होती है। अप्रत्यास्थ टक्कर वह है जिसमें गतिज ऊर्जा की हानि होती है।

Explanation:

  • प्रत्यास्थ वे अप्रत्यास्थ टक्कर में अन्तर निम्नलिखित हैं:

   प्रत्यास्थ टक्कर:

  • कुल गतिज ऊर्जा संरक्षित रहती है।
  • संवेग संरक्षित रहता है।
  • ऊर्जा का कोई रूपांतरण नहीं होता है।
  • वास्तविक दुनिया में अत्यधिक संभावना नहीं है क्योंकि ऊर्जा में लगभग हमेशा परिवर्तन होता है।
  • इसका एक उदाहरण झूलते हुए गेंद या किसी ग्रह के पास उड़ने वाला अंतरिक्ष यान हो सकता है लेकिन अंत में वह इसके गुरुत्वाकर्षण से प्रभावित न हो।

    अप्रत्यास्थ टक्कर:

  • टक्कर के आरंभ और अंत में पिंडों की कुल गतिज ऊर्जा भिन्न होती है।
  • संवेग संरक्षित रहता है।
  • गतिज ऊर्जा अन्य ऊर्जा जैसे ध्वनि या ऊष्मा ऊर्जा में बदल जाती है।
  • यह वास्तविक दुनिया में टकराव का सामान्य रूप है।
  • एक अप्रत्यास्थ टक्कर का एक उदाहरण दो कारों की टक्कर हो सकता है।

#SPJ2

Similar questions