Social Sciences, asked by love1305, 6 months ago

प्रथम पेरिस कम्यून नगर परिषद का क्या महत्व है​

Answers

Answered by bhatiamona
3

प्रथम पेरिस कम्यून नगर परिषद का क्या महत्व है​

पेरिस कम्यून (नगर परिषद) का ऐतिहासिक दृष्टि से बड़ा महत्व है, क्योंकि इस पेरिस कम्यून (नगर परिषद) ने इतिहास में समाजवादी क्रांति को एक नई दिशा प्रदान की। पेरिस कम्यून (नगर परिषद) फ्रांस में वहां की जनता जिसमें मजदूर और अन्य आम जनता शामिल थी, द्वारा किया गया एक जन-आंदोलन था, जिसने थोड़े समय के लिए फ्रांस में के पेरिस की नगर परिषद पेरिस कम्यून पर अपना अधिकार स्थापित कर लिया और लगभग 2 माह तक अपनी सरकार भी चलाई।

ये जन-विद्रोह उस समय फ्रांस की तत्कालीन सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता का आक्रोश था। मजदूरों और आम जनता ने भले ही थोड़े समय के लिए यह सरकार चलाई, लेकिन इससे समाजवाद की शुरुआत हुई और यह स्पष्ट हो गया कि हम मजदूर और आम जनता भी सरकार को चला सकती है। बाद में यह आंदोलन फ्रांस की तत्कालीन सरकार ने कुचल दिया था, लेकिन यह जन आंदोलन आगे चलकर यूरोप में अनेक क्रांतियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना, इसलिए इसका इतिहास में बड़ा ही महत्व है। इस आंदोलन ने अनेक मजदूर आंदोलनों को दिशा प्रदान की।

Answered by Aʙʜɪɪ69
0

Explanation:

सन्‌ 1871 ई. का पेरिस कम्यून एक क्रांतिकारी आंदोलन था जिसका प्रमुख महत्व फ्रांस के सामंशाही आधिपत्य से पेरिस के सर्वहारा वर्ग द्वारा अपने को स्वतंत्र करने के प्रयत्नों में है।

Similar questions