Hindi, asked by armankhan5122002, 3 months ago

पुस्तकों की दुनिया कैसी बताई गई है?​

Answers

Answered by cascharish
0

Answer:

स्टोरी मिरर

प्रतिलिपि की ही भारतीय भाषाओं की पुस्तकें पढ़ने के लिए यह एक अन्य महत्वपूर्ण एप है। इस एप पर भी विभिन्न विषयों की रचनाएँ पढ़ने के साथ ही अपनी कहानियाँ, कविताएँ, कलाकृतियाँ या अन्य आलेख स्वयं प्रकाशित कर सकते हैं। यह एप हिन्दी सहित 10 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।

नाट नल

स्टोरी मिरर की ही तरह एक युवा भारतीय इंजीनियर द्वारा निर्मित यह एप भारतीय भाषाओं की पुस्तकें और पत्रिकाएँ पढ़ने के लिए पाठको के मध्य तेजी से अपनी पहिचान बनाने में सफल हुआ है। इस एप की सबसे खास बात यह है कि इसके सदस्य बनकर हिन्दी की सभी प्रमुख पत्रिकाएँ- मसलन हंस, ज्ञानोदय, कथादेश, वागर्थ, पाखी, कथाक्रम, अट्टहास, व्यंग्ययात्रा, बनासजन, ककसाड़, चाणक्यवार्ता आदि पढ़ सकते हैं और उन्हें ऑफलाइन पढ़ने के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस एप पर भारतीय लेखकों की कृतियाँ बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं। इस एप की एक अन्य विशेषता यह भी है कि इस पर कन्नड़, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेजी भाषाओं के साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं- अवधी, भोजपुरी और मैथिली की पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। मेरा कहानी संग्रह 'भास्कर राव इंजीनियर' भी पढ़ने के लिए इस एप पर उपलब्ध है।

इनके अतिरिक्त भी बहुत से ई-रीडर एप आज उपलब्ध हैं जिनमें से कुछ प्रमुख हैं- गुडरीड्स, ऊडीज ईबुक रीडर, कोबो और गूगल प्ले बुक्स। इन सभी एप को एण्ड्रायड सपोर्ट करता है।

किताबों की दुनिया में इस तकनीकी क्रांति की बदौलत पढ़ने और ज्ञानार्जन के नए-नए आयाम खुल गए हैं। कुछ क्लिक से आपकी पहुँच समूची दुनिया के साहित्य जगत तक हो गई है। नए लेखकों की पुस्तकों से लेकर दुर्लभ पुस्तकें तक इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो रही हैं। पुस्तक प्रकाशन के साथ ही उनके ई-बुक संस्करण भी उपलब्ध कराए जाने लगे हैं। यह पुस्तक प्रेमियों के लिए सर्वथा अनूठा संसार है जिसमें बैठकर वह अपनी रुचि के अनुसार पुस्तक का चयन कर अपनी ज्ञान-पिपासा को शांत कर सकता है।

Similar questions