Hindi, asked by cutty14, 10 months ago

पुस्तकालय पर निबंध (Very Short)

Answers

Answered by Anonymous
121

Answer:

पुस्तकालय शब्द दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है जिसे हम पुस्तक + आलय कहते है जिसे हम आसान शब्दों में पुस्तकों का घर भी कह सकते है क्योंकि यहां पर ज्ञान विज्ञान ग्रंथ साहित्य राजनीतिक विज्ञान एवं अलग-अलग भाषाओं का संग्रह होता है.

पुस्तकालय कई प्रकार के होते है जैसे व्यक्तिगत पुस्तकालय, विद्यालय का पुस्तकालय, सार्वजनिक पुस्तकालय, चलते फिरते पुस्तकालय और आजकल तो डिजिटल पुस्तकालय भी उपलब्ध है.

इन सभी पुस्तकालयों में तरह-तरह की ज्ञानवर्धक पुस्तकें मिलती है जिन्हें कोई भी पुस्तक प्रेमी जाकर पड़ सकता है और अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकता है.

पुस्तकालय हमारे राष्ट्रीय धरोहर के रूप में होते है क्योंकि यहां पर हमारे पूर्वजों की लिखी हुई अच्छी किताबों का संग्रहण किया जाता है जिसका उपयोग हम आगे आने वाले जीवन को बेहतर बनाने के लिए कर सकते है.

Answered by anamikachy078
1

Answer: पुस्तकालय का अर्थ है पुस्तकों का घर। इसे लायब्ररी भी कहते हैं। यह विद्या की देवी सरस्वती का मन्दिर है। यह मनोरंजन का केन्द्र और ज्ञान का स्रोत है। निर्धन छात्रों एवं पाठकों के लिए यह वरदान है। कई लोगों को पुस्तकें पढ़ने और एकत्रित करने का बड़ा चाव होता है। वे उन पुस्तकों को स्वयं भी पढ़ते हैं और दूसरों को भी देते हैं। ऐसे पुस्तकालय निजी पुस्तकालय कहलाते हैं। कुछ पुस्तकालय संस्थाओं द्वारा खोले जाते हैं।कुछ पुस्तकालय सरकारी भी होते हैं। पुस्तकालय में कई भाषाओं की और कई विषयों की पुस्तकें होती हैं। उनकी एक सूची होती है, जिसे देखकर छात्र पुस्तकों का चुनाव करते हैं। पुस्तकालय अध्यक्ष पाठकों को घर में पढ़ने के लिए भी पुस्तकें देते है। वहाँ एक वाचनालय भी होता है जहाँ लोग समाचार-पत्र और पत्रिकायें पढ़ते हैं। पुस्तकालय छात्रों और अध्यापकों के लिए अत्यन्त लाभदायक होते हैं। अध्यापक अपना ज्ञान विकसित करके छात्रों में बाँटते हैं।

Explanation:

Similar questions