Hindi, asked by Sekhon1616, 5 months ago

पोशाक के बारे मैं अनुच्छेद

Answers

Answered by satyajitdash1972
0

Answer:

मनुष्य के जीवन में पोशाक मात्र एक शरीर ढकने का साधन नही है बल्कि समाज में उसका दर्जा निश्चित करती है। पोशाक से मनुष्य की हैसियत, पद तथा समाज में उसके स्थान का पता चलता है। पोशाक मनुष्य के व्यक्तित्व को निखारती है। जब हम किसी से मिलते हैं, तो पहले उसकी पोशाक से प्रभावित होते हैं तथा उसके व्यक्तित्व का अंदाज़ा लगाते हैं। पोशाक जितनी प्रभावशाली होगी, उतने अधिक लोग प्रभावित होगें ।

मनुष्य की भौतिक उपस्थिति के पहलू के रूप में वेशभूषा संहिता वस्त्र धारण करने का लिखित नियम है (जो विभिन्न समाज में अलग हो सकता है हालांकि पश्चिमी शैली को सामान्यतः मान्य माना जाता है). मानव की भौतिक उपस्थिति के अन्य पहलुओं की तरह वस्त्रों का सामाजिक महत्व है। ... कपड़े सामाजिक संदेश दे सकते हैं, भले ही कोई इरादा न होl

Answered by abhiavhinav
0

Answer:

वर्तमान समय में आपकी पोशाक को देखकर ही आपके व्यक्तित्व के बारे में पता करके चरित्र का मूल्यांकन किया जा सकता है| आजकल तो आप किस धर्म से सम्बन्ध रखते है इसका ज्ञान भी आपकी पोशाक को देखकर ही हो जाता है| इस तरह के बहुत से उदाहरण दिए जा सकते है जैसे – यदि कोई व्यक्ति सफ़ेद कुर्ता पहने हुए है और सिर पर सफेद टोपी भी पहने हुए होता है तो इससे उसके नेता या समाज सेवक होने का पता लगता है| इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति सभ्य कपड़े जैसे कोट पैंट पहने हुए है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कोई बड़ा अधिकारी या किसी क्षेत्र में उच्च पद पर काम करने वाला व्यक्ति है|

इस प्रकार कहा जा सकता है व्यक्ति द्वारा पहने गए कपड़े उसके बारे में बहुत सी छिपी हुई जानकारी बता देते है और साथ ही व्यक्तित्व की पहचान कराने में भी सहायक होते है| व्यक्ति के कपड़े ही समाज में उसकी हैसियत, पद और स्थान निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है| पोशाक से ही हम अपने व्यक्तित्व को निखार सकते है| उदाहरण के लिए जब हम किसी से मिलते है तो उसकी शानदार पोशाक से ही प्रभावित होकर उसके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होने लगते है| शरीर की बनावट की सुन्दरता सही कपड़ों के चयन से बहुत ज्यादा बढ़कर और भी प्रभावी लगने लगती है|

Similar questions