Hindi, asked by sonalgarg1983, 23 days ago

पुष्पक विमान किसका था?​

Answers

Answered by lakshmanmaiti20
11

Answer:

पुष्पकविमान हिन्दू पौराणिक महाकाव्य रामायण में वर्णित वायु-वाहन था। इसमें लंका का राजा रावण आवागमन किया करता था। इसी विमान का उल्लेख सीता हरण प्रकरण में भी मिलता है। रामायण के अनुसार राम-रावण युद्ध के बाद श्रीराम, सीता, लक्ष्मण तथा लंका के नवघोषित राजा विभीषण तथा अन्य बहुत लोगों सहित लंका से अयोध्या आये थे। यह विमान मूलतः धन के देवता, कुबेर के पास हुआ करता था, किन्तु रावण ने अपने इस छोटे भ्राता कुबेर से बलपूर्वक उसकी नगरी सुवर्णमण्डित लंकापुरी तथा इसे छीन लिया था।[1][2] अन्य ग्रन्थों में उल्लेख अनुसार पुष्पक विमान का प्रारुप एवं निर्माण विधि अंगिरा ऋषि द्वारा[2] एवं इसका निर्माण एवं साज-सज्जा देव-शिल्पी विश्वकर्मा द्वारा की गयी थी। भारत के प्राचीन हिन्दू ग्रन्थों में लगभग दस हजार वर्ष पूर्व विमानों एवं युद्धों में तथा उनके प्रयोग का विस्तृत वर्णन दिया है। इसमें बहुतायत में रावन के पुष्पक विमान का उल्लेख मिलता है। इसके अलावा अन्य सैनिक क्षमताओं वाले विमानों, उनके प्रयोग, विमानों की आपस में भिडंत, अदृश्य होना और पीछा करना, ऐसा उल्लेख मिलता है। यहां प्राचीन विमानों की मुख्यतः दो श्रेणियाँ बताई गई हैं- प्रथम मानव निर्मित विमान, जो आधुनिक विमानों की भांति ही पंखों के सहायता से उडान भरते थे, एवं द्वितीय आश्चर्य जनक विमान, जो मानव द्वारा निर्मित नहीं थे किन्तु उन का आकार प्रकार आधुनिक उडन तशतरियों के अनुरूप हुआ करता था

Explanation:

Answered by UsmanSant
0

पुष्पक विमान लंका के राजा रावण का था।

  • यह विमान मूलतः कुबेर, जिन्हें धन का देवता भी कहा जाता है उनका हुआ करता था।
  • परंतु रावण ने उनसे बल पूर्वक यह विमान छीन लिए था।
  • इस विमान किस सबसे बड़ी विशेषता यह थी की इसका आकार मनचाहा घट या बढ़ सकता था। और इसकी गति भी मन की गति के समान थी।
  • इस विमान का जिक्र रामायण में तब हुआ है अब श्री राम रावण का वध कर अयोध्या लौट रहे थे। उस समय लंका के राजा विभीषण ने यह विमान उन्हें भेंट स्वरूप दिया।
  • इसी विमान से श्री राम सबके साथ अयोध्या वापस आए थे।
  • इस विमान का जिक्र सीता हरण के समय भी हुआ है, जब रावण सीता का हरण कर के उन्हें लंका ले जा रहा था। उसी समय जटायु ने सीता को रक्षा करने के लिए रावण पर हमला किया परंतु अंतत: मारा गया।

#SPJ2

For more such answers follow

https://brainly.in/question/52824135

Similar questions