Hindi, asked by khushalsehgal9694, 8 months ago

पाठ-4 'तताँरा वामीरो (कहानी)
अतिलघुत्तरीय प्रश्न
1. ततोरा कैसा व्यक्ति था?
2. ततॉरा की मनःस्थिति कैसी थी?
3. ततॉरा की तलवार की क्या विशेषता थी?
4. वामीरो के प्रति तताँरा क्यों आकर्षित था?
5. वामीरों की बेचैनी का क्या कारण था?
लघुत्तरीय प्रश्न
6. " उसके भीतर ततौरा से मुक्त होने की एक झूठी छटपटाहट थी " आशय स्पष्ट कीजिए
7.वामीरो की माँ आग-बबूला क्यों हो गई थी?
दीर्घलघुत्तरीय प्रश्न
9. कार-निकोबार के बारे में निकोबारियों का क्या विश्वास था?
10 तताँरा के क्रोध का क्या कारण था ? उसने ऐसा क्यों किया?​

Answers

Answered by shishir303
0

1. तताँरा कैसा व्यक्ति था?

➲ तताँरा पासा गाँव का सुंदर, साहसी और नेकदिल नवयुवक था।

2. ततॉरा की मनःस्थिति कैसी थी?

➲ तताँरा की मनःस्थिति वामीरो से मिलने के बाद बदल गई थी। उसके जीवन में अद्भुत परिवर्तन आ गया और उसके शांत जीवन में हलचल मच गई। वह वामीरो से प्रेम करने लगा था।

3. ततॉरा की तलवार की क्या विशेषता थी?

➲ तताँरा की तलवार की विशेषता यह थी कि वह दैवीय गुणों से युक्त अद्भुत तलवार थी।

4. वामीरो के प्रति तताँरा क्यों आकर्षित था?

➲ तताँरा अमीरों के प्रति उसके अद्भुत सौंदर्य और मधुर गायन के कारण आकर्षित हो गया था।

5. वामीरों की बेचैनी का क्या कारण था?

➲ वामीरो की बेचैनी का कारण यह था कि वह भी तताँरा को पसंद करने लगी थी और तताँरा से मिलने के बाद उसके मन में भी उसके प्रति कोमल भावनाओं का संचार हो गया था, जो उसकी बेचैनी का कारण था।

 

6. " उसके भीतर तताँरा से मुक्त होने की एक झूठी छटपटाहट थी " आशय स्पष्ट कीजिए

➲ उसके भीतर तताँरा से मुक्त होने की एक झूठी छटपटाहट थी। इस पंक्ति का आशय यह है कि वामीरो जब तताँरा से मिली तो उसके मन में भी तताँरा के प्रति कोमल भावना का संचार हो गया था और वह अनजाने में ही तताँरा से प्रेम करने लगी थी, लेकिन वह स्वयं को बाहर से ऐसा दिखाने का प्रयत्न कर रही थी कि उसे तताँरा से प्रेम नहीं है, यही उसके भीतर तताँरा से मुक्त होने की झूठी छटपटाहट थी।

7. वामीरो की माँ आग-बबूला क्यों हो गई थी?

➲  वामीरो की माँ आग-बबूला इसलिए हो गई क्योंकि वामीरो तताँरा से प्रेम करने लगी थी और उस समय निकोबार द्वीप समूह में दूसरे गाँव के युवक से संबंध बनाना मना था।

9. कार-निकोबार के बारे में निकोबारियों का क्या विश्वास था?

➲ कार-निकोबार के बारे में निकबारियों का यह विश्वास था कि प्राचीन काल में यह दोनो द्वीप दोनों की एक ही थे और इन द्वीपों के अलग होने में तताँरा-वामीरो की प्रेम कथा मुख्य कारण रही है।

10. तताँरा के क्रोध का क्या कारण था ? उसने ऐसा क्यों किया?​

➲ तताँरा के क्रोध का कारण वामीरो की माँ द्वारा उसका अपमान किया जाना था। वामीरो की माँ से अपमानित होने के बाद क्रोध में उसने अपनी तलवार निकालकर पूरी शक्ति से धरती में गाड़ दी और पूरी ताकत से खींचने लगा। देखते ही देखते धरती में सीधी दरार आ गई और धरती दो भाग में बंट गई।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions