Hindi, asked by Richard59, 6 months ago

पाठ ८ class 10
कारतूस
प्रश्न १-सवार कर्नल से एकांत में बात क्यों करना चाहता था?
प्रश्न २- सवार के जाने के बाद कर्नल क्यों हक्का-बक्का रह गया?
प्रश्न ३- लेफ्टीनेंट cfको एसा क्यों लगा कि कंपनी के खिलाफ सारे हिन्दुस्तान में एक लहर दौड़ गई है?
प्रश्न ४- वज़ीर अली एक जाँबाज़ सिपाही था, कैसे? स्पष्ट कीजिए।
Class 10 Hindi​

Answers

Answered by sonkarrekha652
6

Answer:

उत्तर १: सवार कर्नल से एकांत में बात इसलिए करना चाहता था ताकि कोई अन्य व्यक्ति सुन न ले |वास्तव में वह सवार स्वयं वजीर अली था|साहस और चतुराई का जो खतरनाक खेल खेलने के लिए वह खेमे में आया था,उसके लिए एकांत जरूरी था |

उत्तर २: वह सवार बड़ी ही निडरता से कर्नल के पास आया और कारतूस मांग कर चला गया। जाते-जाते जब उसने अपना परिचय वजीर अली के रूप में दिया तो कर्नल को उसके दुस्साहस पर ताज्जुब हुआ। इसलिए कर्नल हक्का बक्का रह गया।

उत्तर ३: कर्नल ने लेफ़्टीनेंट को बताया कि किस तरह से विभिन्न प्रांतों के नवाबों ने अफगानिस्तान के शासक को अंग्रेजों पर हमला करने के लिए निमंत्रण दिया था। इससे पता चला कि भारत के एक बड़े हिस्से में अंग्रेजों के खिलाफ भावना भड़की हुई थी। इसलिए लेफ्टीनेंट को ऐसा लगा कि कंपनी के खिलाफ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है।

उत्तर ४: वजीर अली के साथ मुट्ठी भर लोग ही थे। फिर भी वह अंग्रेजों को कड़ी टक्कर दे रहा था। हद तो तब हो गई जब वह अकेला जाकर कर्नल से कारतूस भी ले आया। इससे पता चलता है कि वजीर अली एक जाँबाज सिपाही था।

Similar questions