Hindi, asked by Troll7682, 9 months ago

पाठ का यह अंश शिवशंभु के चिट्टे से लिया गया है। शिवशंभु नाम की चर्चा पाठ में भी हुई है। बालमुकुंद गुप्त ने इस नाम का उपयोग क्यों किया होगा?

Answers

Answered by dia190
4

Explanation:

उत्तर:- भारत के लोगों को ब्रिटिश शासक का विरोध करने की आजादी नहीं थी। इस लिए बालमुकुंद गुप्त ने शिवशंभु नामक काल्पनिक पात्र का सहारा लेकर शासन की पोल खोलने की युक्ति निकाली। शिवशंभु सदा भाँग के नशे में मस्त रहता तथा सबके सामने खरी-खरी बातें कहता और ब्रिटिश शासन की बखिया उधेड़ता जो शिवशंभु के चिट्ठे के नाम से जनता तक पहुँचाया जाता।

Answered by Dhruv4886
4

पाठ का यह अंश शिवशंभु के चिट्टे से लिया गया है। शिवशंभु नाम की चर्चा पाठ में भी हुई है। बालमुकुंद गुप्त ने इस नाम का उपयोग किया है क्योंकि-

  • जब जनगण ब्रिटिश सरकार के बिरोध करने लगे थे तब बाइसराय ने प्रेस के अभिब्यक्ति पे प्रतिबन्ध लगा दिया।
  • उस समय सरकार के खिलाफ बोलना गैर कानूनी था। लेकिन लेखक जनगण को जागरूक करने के लिए और सरकार से बचने के लिए इस काल्पनिक चरित्र का इस्तेमाल किया है।
  • और उस समय कर्जन एक निरंकुश बाइसराय थे और कानून के बचने के लिए और जनगण को जागरूक करने के लिए एक सही कदम लिए थेI
Similar questions