Geography, asked by sumankumar44696, 7 months ago

पृथ्वी को अनोखा ग्रह क्यों कहा जाता है​

Answers

Answered by shishir303
8

पृथ्वी को अनोखा ग्रह इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस पूरे ब्रह्मांड में जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियां अगर किसी ग्रह पर मौजूद हैं, तो वह केवल पृथ्वी ग्रह ही है। पृथ्वी ग्रह ना तो बहुत अधिक गर्म है और ना ही बहुत अधिक ठंडा। पृथ्वी की एक मात्र ऐसा ग्रह है, जहाँ पर पानी एवं वायु उपस्थित है, जो कि जीवन के विकास के लिए बेहद आवश्यक तत्व है। इसके अतिरिक्त पृथ्वी पर जीवना नूर सभी आवश्यक परिस्थितियां पाई जाती हैं अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी नीले रंग की दिखाई पड़ती है क्योंकि पृथ्वी का लगभग दो तिहाई भाग पानी से ढका हुआ है, इसीलिए पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहते हैं। इन्हीं सब विशेषताओं के कारण पृथ्वी को ‘अनोखा ग्रह’ कहा जाता है।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions