Physics, asked by Ahammedfaiz6948, 9 months ago

पृथ्वी के पृष्ठ के किसी बिन्दु A पर नति कोण δ = +25°। पृथ्वी के किसी अन्य बिन्दु B पर नति कोण δ = -25º। हम यह व्याख्या कर सकते हैं कि :
(1) A और B दोनों ही उत्तरी गोलार्ध में स्थित हैं।
(2) A दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है तथा B उत्तरी गोलार्ध में स्थित है।
(3) A उत्तरी गोलार्ध में स्थित है तथा B दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है।
(4) A और B दोनों दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हैं।

Answers

Answered by sonuvuce
1

A उत्तरी गोलार्ध में स्थित है तथा B दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है।

अतः विकल्प (3) सही है|

Explanation:

चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा तथा क्षैतिज दिशा के मध्य बनने वाले कोण नति कोण या नमन कोण कहते हैं।

पृथ्वी के ध्रुवों पर नमन कोण कण मान 90° तथा भूमध्य रेखा पर नमन कोण का मान 0° होता है।

उत्तरी गोलार्ध में नति कोण धनात्मक तथा दक्षिणी गोलार्ध में ऋणात्मक होता है

दिया गया है कि एक बिंदु A पर नति कोण +25° है

अतः यह बिंदु उत्तरी गोलार्ध में स्थित है|

इसी प्रकार क्यूंकि बिंदु B पर नति कोण -25° है

अतः यह बिंदु दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है|

इस प्रकार विकल्प (3) सही है|

आशा है यह उत्तर आपकी सहायता करेगा|

और जानिये:

प्र. नमन कोण से आप क्या समझते हैं?

यहाँ जानिये: https://brainly.in/question/2607971

प्र. एक स्थान पर नति कोण 30° है। यदि पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक H है, तो सम्पूर्ण  क्षेत्र की तीव्रता होगी

यहाँ जानिये: https://brainly.in/question/15798230

Similar questions