पृथ्वी पर सभी जीवन को बनाए रखना
Answers
Answer:
हर साल 3 मार्च को यूएन की ओर से वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के जंगली जानवरों और पौधों के संरक्षण को लेकर जागरुकता पैदा करना है। साल 1973 में इसी दिन वन्य जीवों और वनस्पतियों (CITES) की लुप्तप्राय प्रजातियों को लेकर हुए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन पर हस्ताक्षर किए गए थे। बहरहाल इस साल का थीम "Sustaining all life on Earth" है। जो सभी जंगली जानवरों और पौधों की प्रजातियों को दुनिया की जैव विविधता यानि बायोडावर्सिटी के महत्वपूर्ण फैक्टर की प्राथमिकता पर ज़ोर देता है। चूंकि भारत ऐसे ही जानवरों और पौधों की अद्भुत और दुलर्भ प्रजातियों का घर है लिहाजा हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही इको टूरिज्म एडवेंचर स्पॉट जहां आप प्रकृति को बेहद नजदीक से देख सकते हैं...दरअसल भारत में स्तनधारियों की 22 से अधिक प्रजातियों और पक्षियों की 250 से भी अधिक प्रजातियों वाला मध्य प्रदेश का बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान ऐसा ही एक डेस्टिनेशन है। इसके अलावा उत्तराखंड में बिनसर वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी हिमालयी जानवरों, पक्षियों और फूलों की दुर्लभ प्रजातियों का घर है। यहां आप प्रकृति को काफी करीब से महसूस कर सकते हैं...गुजरात का कच्छ क्षेत्र पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण बन्नी घास के मैदानों के लिए प्रसिद्ध है यहां सैलानी खूब आनंद उठाते हैं।
Explanation:
mark me brainlist ok please