Hindi, asked by uddeshya2377, 11 months ago

'पाठशाला' में कौन सा समास है?

Answers

Answered by kvaadithyan376
4

Explanation:

तत्पुरूष. is your answer

Answered by tiwariakdi
0

Answer:

पाठशाला का समास विग्रह क्या है?

पाठ के लिए शाला (सम्प्रदान तत्पुरुष) |

इस अर्थ में जब एक समस्त पद को दो सार्थक शब्दों में विभाजित किया जाता है तो उसे समास विग्रह कहा जाता है। दिए गए शब्द पाठशाला में सम्प्रदान तत्पुरुष (चतुर्थी विभक्ति, के लिए) है I

Explanation:

समास शब्द-रचना की ऐसी प्रक्रिया है जिसमें अर्थ की दृष्टि से परस्पर भिन्न तथा स्वतंत्र अर्थ रखने वाले दो या दो से अधिक शब्द मिलकर किसी अन्य स्वतंत्र शब्द की रचना करते हैं।[1]

समास विग्रह सामासिक शब्दों को विभक्ति सहित पृथक करके उनके संबंधों को स्पष्ट करने की प्रक्रिया है। यह समास रचना से पूर्ण रूप से विपरित प्रक्रिया है।

संस्कृत में समासों का बहुत प्रयोग होता है। अन्य भारतीय भाषाओं में भी समास उपयोग होता है। समास के बारे में संस्कृत में एक सूक्ति प्रसिद्ध है:

द्वन्द्वो द्विगुरपि चाहं मद्गेहे नित्यमव्ययीभावः।

तत् पुरुष कर्म धारय येनाहं स्यां बहुव्रीहिः॥

समास के कुल भेद

समास के निम्नलिखित छह भेद होते हैं—

तत्पुरुष समास

कर्मधारय समास

द्विगु समास

द्वन्द्व समास

बहुव्रीहि समास

अव्ययीभाव समास

तत्पुरुष समास

इस समास में पूर्व पद गौण तथा उत्तर पद प्रधान होता है।

समस्त पद बनाते समय पदों के विभक्ति चिह्नों को लुप्त किया जाता है।

इस समास की दो प्रकार से रचना होती है:

(क) संज्ञा + संज्ञा/विशेषण

युद्ध का क्षेत्र = युद्धक्षेत्र

दान में वीर = दानवीर

(ख) संज्ञा + क्रिया

शरण में आगत = शरणागत

स्वर्ग को गमन = स्वर्गगमन

कारक की दृष्टि से तत्पुरुष समास के निम्नलिखित छह भेद होते हैं:

1. कर्म तत्पुरुष (विभक्ति चिह्न: 'को')

सिद्धिप्राप्त = सिद्धि को प्राप्त

नगरगत = नगर को गत

2. करण तत्पुरुष (विभक्ति चिह्न: 'से, के द्वारा')

हस्तलिखित = हाथों से लिखित

तुलसीरचित = तुलसी के द्वारा रचित

3. सम्प्रदान तत्पुरुष (विभक्ति चिह्न 'के लिए')

रसोईघर = रसोई के लिए घर

जेबखर्च = जेब के लिए खर्च

4. अपादान तत्पुरुष (विभक्ति चिह्न 'से' [अलग होने का भाव])

पथभ्रष्ट = पथ से भ्रष्ट

देशनिकाला = देश से निकाला

5. संबंध तत्पुरुष (विभक्ति चिह्न 'का, के, की')

राजपुत्र = राजा का पुत्र

घुड़दौड़ = घोड़ों की दौड़

6. अधिकरण तत्पुरुष (विभक्ति चिह्न 'में, पर')

आपबीती = आप पर बीती

विश्व प्रसिद्ध = विश्व में प्रसिद्ध

यद्यपि तत्पुरुष समास के अधिकांश विग्रहों में कोई विभक्ति चिह्न अवश्य आता है परंतु तत्पुरुष समास के कुछ उदाहरण ऐसे भी हैं, जिनके विग्रहों में विभक्ति चिह्न का प्रयोग नहीं किया जाता; संस्कृत में इस भेद को नञ तत्पुरुष कहा जाता है।

https://brainly.in/question/6497385

#SPJ3

Similar questions