Biology, asked by khadeeja1928, 9 months ago

पौधों में खनिज पोषण पर संक्षिप्त लेख लिखिए।

Answers

Answered by rani49035
2

Answer:

प्रकृति में पाये जाने वाले 105 तत्वों में से 60 से अधिक तत्व पौधों में पाये जाते है | खनिज तत्वों की अनिवार्यता निर्धारण के मापदण्ड नियमानुसार है |

पादप की वृद्धि , जनन , जीवन चक्र , पुष्पसन व बीजधारण उस तत्व की अनुपस्थिति में नहीं हो तो वह अनिवार्य तत्व है |

तत्व की अनिवार्यता विशिष्ट हो अर्थात किसी एक तत्व की कमी को दूसरा अन्य तत्व पूरा न कर सके तो वह एक अनिवार्य तत्व है |

तत्व जो पादप की उपापचय को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता हो तो वह एक अनिवार्य तत्व है |

अनिवार्य तत्वों को पौधे की आवश्यकता के आधार पर दो श्रेणियों में बांटा गया है –

वृहत पोषक तत्व : ऐसे पोषक तत्व जो पादपो के शुष्क भार का 1-10 मिली ग्राम / लीटर की सान्द्रता में विद्धमान हो तो वह वृहत पोषक तत्व कहलाते है |

उदाहरण – C, N, Mg, O,P, S, K, Ca आदि |

सूक्ष्म पोषक तत्व : ऐसे पोषक तत्व जो पादपों के शुष्क भार का 0.1 मिली ग्राम / लीटर की सान्द्रता में हो तो वे सूक्ष्म पोषक तत्व कहलाते है |

उदाहरण – Fe, Mn, Mo , Zn , B , Cl , Ni आदि |

पौधों में 17 तत्व अनिवार्य होते है –

अनिवार्य तत्वों का कार्यो के आधार पर वर्गीकरण

जैव अणुओं के घटक के रूप में :- C, H , O , N

रासायनिक यौगिको के घटक के रूप में :- Mg , P , Cu2+

एंजाइम को सक्रीय एवं बाधित करने में :- Mg2+ , Zn2+ , mo , Ni

कोशिका परासरण विभव परिवर्तन करने में :- K , Cl , Ca

Similar questions