Hindi, asked by khuship2924, 1 month ago

पेड़ों की उपयोगिता के बारे में पांच वाक्य लिखिए​

Answers

Answered by surajsahud
5

Answer:

वृक्ष हमारे लिये बहुत उपयोगी है। वृक्ष हमारे जीवन में एक महत्व्वपूर्ण भूमिका निभाते है। वृक्षों से निकलने वाली ऑक्सीजन जो कि हम इंसानों के लिये बहुत उपयोगी है। हमें साँस लेने के लिये ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है जो, कि हमें पेड़ प्रदान करते है और हम जो कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ते है वह वृक्षों द्वारा गृहण की जाती है।

वृक्षों से प्राप्त होने वाली लकड़ी हमारे लिये बहुत उपयोगी होती है। वृक्षों की लकड़ी से हमारे घर के फर्नीचर बनाये जाते है, जो हमारे सुख सुविधा के लिये अत्यंत जरुरी है। पुराने ज़माने में तो लोगों के पूरे घर लकड़ी के बने होते थे। आपने झोपड़ियों का नाम तो शायद सुना ही होगा और आज भी लोग वुड हाउस बनाकर अपना सपना पूरा करते है। आज अमेरिका जैसे देशों में लगभग 60-70% प्रतिशत घर लकड़ी से बने हुए हैं|

वृक्षों से प्राप्त होने वाले फल जो, कि हमारे लिये बहुत अधिक स्वास्थ्यबर्धक होते है। फल से कई प्रकार के उत्पाद बनाये जाते है, जो हमारे रोज़ हमारे खाने में उपयोग होते है। फल के खाने से बहुत प्रकार के विटामिन शरीरी को मिलते है।

वृक्षों से प्राप्त होने वाले फूलों को सजावट के लिये उपयोग किया जाता है। फूलों को हमारे भारत में इतना पवित्र माना जाता है कि हम अपने भगवान की पूजा में इन वृक्षों से प्राप्त होने वाले फूलों को अर्पित करते है।

वृक्षों से प्राप्त होने वाले फूलों से कई कंपनियां इत्र भी बनाते है जो बहुत मनमोहक सुगंध देते हैं। अलग-अलग फूलों की खुशबु अलग-अलग होती है, जो हमें बड़ा सुखद आनंद देती है।

कई वृक्ष के भाग तो हमारे लिये औषधि की तरह उपयोग किये जाते है और औषधि से हमारी कई बिमारीयां दूर हो जाती है। इसका वर्णन आयुर्वेद के इतिहास में भी किया गया है।

वृक्ष से पायी जानी वाली छाया से रास्ते के राहगीर और पशु आदि छाया प्राप्त करते है।

वृक्षों की लकड़ी से ठण्ड के दिनों में लोग आग जलाकर अपनी सर्दी मिटाते है।

वृक्षों पर कई पक्षी अपना घर बनाते है और वृक्षों पर आराम से अपना जीवन व्यतीत करते है और अपने बच्चों का पालन पोषण करते है।

वृक्षों से हमें हर प्रकार की सहायता मिलती है। हमें वृक्षों को काटना नहीं चाहिए बल्कि वृक्ष को लगाना चाहिये जितना हो सके वृक्ष लगाना औए वृक्ष लगाने के लिये हमें अपने आसपास के लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिये। वृक्ष हमारे जीवन की एक आधारशिला हैं।

Similar questions