Science, asked by Adiamb252, 10 months ago

पेड़-पौधों एवं जीव-जन्तुओं की प्रजातियों को अन्तर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ द्वारा कितनी श्रेणियों में बाँटा गया है?

Answers

Answered by dualadmire
2

पेड़-पौधों एवं जीव-जन्तुओं की प्रजातियों को अन्तर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ द्वारा चार श्रेणियों में बाँटा गया है:

1) विलुप्त प्रजाति: वह प्रजाति जो धरती पर से खत्म हो चुकी है और आज उस प्रजाति का एक भी प्राणी धरती पर जिंदा नहीं पाया जाता।

2) प्राकृतिक आवासों में विलुप्त प्रजाति: ऐसी प्रजातियाँ वह होती हैं जो अपने प्राकृतिक आवासों में ना मिलकर मानव निर्मित आवासों में सुरक्षित मिलती हैं।

3) सन्कटापन्न: यह जीव-जन्तुओं और पेड़-पौधों की वह प्रजातियाँ हैं जो विलुप्त होने की कगार पर हैं और इन्हें अगर समय पर संरक्षित नहीं किया गया तो यह विलुप्त हो सकती हैं।

4) विशेष क्षेत्री: यह वह प्रजातियाँ हैं जो एक विशेष क्षेत्र में ही पाई जाती हैं और दुनिया में हर जगह नहीं मिलती जैसे की गिर शेर और सुन्दरबन बाघ।

Similar questions