Hindi, asked by bablimishra284, 6 months ago

पेड़ पौधे हमारे मित्र है '-इस विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए ​

Answers

Answered by Anonymous
23

Answer:

मनुष्य के जीवन में पेड़ों का विशेष महत्व है पेड़ हमारे अच्छे मित्र हैं। इनसे हमें फ़ल , सब्जियां , लकड़ी आदि प्राप्त होती है। लकड़ी से फर्नीचर , कागज , गोंद और माचिस आदि बहुत सारी वस्तुएं तैयार की जाती हैं।

इसके इलावा पेड़ों से बहुत सारियां औषधियां तैयार की जाती हैं जो हमारे शरीर से सबंधित कई प्रकार के रोगों का उपचार करने में मदद करती हैं। पेड़ न केवल हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं बल्कि पर्यावरण को सुंदर बनाते हैं। पेड़ पर पक्षी अपने घोंसले बनाकर रहते हैं और तपती धूप में ये मनुष्य को छाया प्रदान कर उसे गर्मी से बचाने में मदद करते हैं।पेड़ों के न होने से मानव का जीवन संकट में आ जायेगा , मनुष्य कुछ सुख सुविधायों के लालच में आकर पेड़ों का शत्रु बन बैठा है वह निरंतर पेड़ों को काटता जा रहा है जिस कारण हमारे पर्यावरण पर दुष्ट प्रभाव पड़ रहा है पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है , पहाड़ों की बर्फ लगातार पिघल रही है जिससे बाढ़ का खतरा बना रहता है।

Explanation:

hope this will help u

Similar questions