Hindi, asked by sirat95, 1 month ago

पियरे की दिनचर्या क्या थी? (छिपा रहस्य)​

Answers

Answered by sarveshrajapati
1

Answer:

संदर्भ – प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ के ‘छिपा रहस्य’ नामक पाठ से लिया गया है। इस कहानी के रचयिता क्वेन्टीन रेनाल्ड हैं।

प्रसंग – जोजफ घोड़े के सोकर न उठने की बुरी खबर पियरे को मिली। वह अपने प्यारे घोड़े के दर्शन करना चाहता था।

व्याख्या – घर जाते समय पियरे सड़क पर एक ट्रक से टकराकर दम तोड़ गया। एंबुलेंस के डॉक्टर ने उसकी लाश को देखकर बताया कि यह कई सालों से अन्धा था। इसे बहुत गहरा मोतियाबिन्द था और तुम कहते (UPBoardSolutions.com) हो कि यह मेरे लिए काम करता था। जैक ने कहा कि मुंझे भी यह नहीं मालूम था कि पियरे बहुत दिनों से अन्धा है। यह भेद तो पियरे के प्रिय घोड़े जोजफ को ही मालूम था।

CBSE Board Solutions

पाठ का सार (सारांश)

कनाडा में मॉन्ट्रियल नाम का एक बड़ा शहर है। दूधगाड़ी चलाने वाला पियरे वहाँ की छोटी सड़क एडवर्ड-स्ट्रीट को अच्छी तरह जानता था; क्योंकि वह उस सड़क पर बसे चालीस परिवारों को दूध बाँटता था। पियरे ने अपने सफेद घोड़े का नाम जोजफ रखा था। घोड़ा बहुत वफादार था और बिना लगाम-इशारे से चलता था।

बूढ़ा हो जाने पर कम्पनी के मैनेजर ने पियरे को रिटायर करके उसे पेंशन देना चाहा; परन्तु पियरे ने रिटायर होने से इनकार कर दिया; क्योंकि वह प्रिय घोड़े जोजफ के साथ ही रिटायर होना चाहता था।

अस्तबल के सुपरवाइजर जैक ने एक दिन सुबह पियरे को बुरी खबर सुनाई। घोड़ा जोजफ सोकर नहीं उठा। पियरे के दिल में दर्द था। वह घर वापस चला और सड़क पर आकर एक ट्रक से टकरा गया; क्योंकि वह अन्धा था। पाँच सालों से किसी को भी पता नहीं था कि पियरे अन्धा है। केवल उसका घोड़ा जोजफ यह रहस्य जानता था।

Similar questions