Hindi, asked by sharanbatth620, 1 year ago

पघ
प्रश्न 12. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदओं के आधार पर लगभग200-250 शब्दा म
निबंध लिखिए-
10
(क) समाचार - पत्र ज्ञान का सशक्त साधन
*भमिका समाचार का अर्थ * समाचार-पत्र की प्रतीक्षा *समाचार पत्रों के प्रकार* लोकतंत्र का आधार-स्तन
समाचार पत्र के लाभ *उपसंहार
(ख) कैसा शासन बिन अनुशासन
*भूमिका *अनुशासन का अर्थ *समाज के सभी वर्गों में अनुशासन* विद्यार्थी और अनुशासन* समाज - घर में
अनुशासन की आवश्यकता *उपसंहार
(टा कन्या भण हत्या : एक अपराध
*भूमिका *कन्या भूण हत्या का अर्थ *कन्या भ्रूण हत्या के कारण* कन्या भ्रूण हत्या पर नियंत्रण उपसंहार
प्रश्न 13 पटाखो से होने वाले प्रदूषण के प्रति ध्यान आकर्षित करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए।​

Answers

Answered by Anonymous
0

Explanation:

आजकल, समाचार पत्र जीवन की एक आवश्यकता बन गया है। यह बाजार में लगभग सभी भाषाओं में उपलब्ध होता है। एक समाचार पत्र खबरों का प्रकाशन होता है, जो कागजों पर छापा जाता है और लोगों के घरों में वितरित किया जाता है। अलग-अलग देश अपना अलग समाचार संगठन रखते हैं। अखबार हमें अपने देश में हो रही सभी घटनाओं के साथ ही संसार में हो रही घटनाओं से भी अवगत कराते हैं। यह हमें खेल, नीतियों, धर्म, समाज, अर्थव्यवस्था, फिल्म उद्योग, फिल्म (चलचित्र), भोजन, रोजगार आदि के बारे में बिल्कुल सटीक जानकारी देता है।

समाचार पत्र का उपयोग

पहले समय में, समाचार पत्रों में केवल खबरों का विवरण प्रकाशित होता था हालांकि, अब इसमें बहुत से विषयों के बारे में खबरें और विशेषज्ञों के विचार यहाँ तक कि, लगभग सभी विषयों की जानकारी भी निहित होती है। बहुत से समाचार पत्रों की कीमत बाजार में उनकी खबरों के विवरण और उस क्षेत्र में प्रसिद्धि के कारण अलग-अलग होती है। समाचार पत्र या अखबार में दैनिक जीवन की सभी वर्तमान घटनाएं नियमित रुप से छपती है हालांकि, उनमें से कुछ हफ़्ते या सप्ताह में दो बार, एक बार या महीने में एक बार भी प्रकाशित होती है।

समाचार पत्र लोगों की आवश्यकता और जरूरत के अनुसार लोगों के एक से अधिक उद्देश्यों की पूर्ति करता है। समाचार पत्र बहुत ही प्रभावी और शक्तिशाली होते हैं और संसार की सभी खबरों व सूचनाओं को एक साथ एक स्थान पर लोगो को पहुंचाता हैं। सूचनाओं की तुलना में इसकी कीमत बहुत कम होती है। यह हमें हमारे चारों ओर हो रही सभी घटनाओं के बारे में सूचित करता रहता है।

Similar questions