Hindi, asked by resarram, 4 months ago

पक्षियों के पंख और मानव की भुजाएं किस प्रकार का उदाहरण देती है​

Answers

Answered by shishir303
0

पक्षियों के पंख और मानव की भुजाएं समजात अंग का उदाहरण हैं। समजात अंग वे अंग होते हैं, जिनकी अलग-अलग प्राणियों में रचना तो एक समान होती है, लेकिन हर प्राणी में उनके कार्य अलग-अलग होते हैं। जैसे पक्षियों के पंख हो या मनुष्य की भुजाएं हो अथवा किसी भी कुत्ते या बिल्ली अथवा शेर कैसे जानवर की अगली टांगे। यह सभी अंग संरचना के आधार पर एक समान हैं, लेकिन सभी जीवो में इनका कार्य अलग-अलग है। पक्षियों के पंख उड़ने के काम आते हैं, मनुष्य की भुजाएं वस्तुओं को पकड़ने के काम आती हैं और कुत्ते-बिल्ली की अगली टांगे दौड़ने के काम आती हैं, इस तरह यह समजात अंग होते है।

इस तरह पक्षियों के पंख और मानव की भुजाएं समजात अंगों का उदाहरण हैं।

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Similar questions