Hindi, asked by akshit646932, 10 months ago

पलास्टिक कि दुनिया पर निबंध संकेत बिंदू पृसतावना, उपभोगिता, हानि, उपसंहार​

Answers

Answered by prabhushankar1771
0

Answer:

आज प्लास्टिक से मनुष्य का गहरा संबंध हो गया है। प्लास्टिक के बर्तन, प्लास्टिक के खिलौने, प्लास्टिक की वाशिंग मशीन, फ्रिज, कंप्यूटर, मोबाइल फ़ोन आदि अनेक वस्तुएँ हैं जिनका हम प्रतिदिन इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्लास्टिक की थैली का चलन तो आजकल बहुत हो रहा है। हम बाजार से कोई चीज खरीदने जाते। हैं, चाहे वह सब्जी हो, दुध हो, दही हो, दाल हो- सब कुछ हमें प्लास्टिक की थैली में ही मिलता है जिसमें दूध, ब्रेड आदि तो पहले से ही प्लास्टिक की थैली में पैक होते हैं। हालाँकि सरकार प्लास्टिक की थैली के इस्तेमाल पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगा देना चाहती है परंतु वह अपने इस प्रयास में अभी तक पूर्णतः सफल नहीं हो पाई है। वैसे अपने हित के बारे में तो सबको सोचने का अधिकार है और हमारा सबका हित इसी में है कि हम कम से कम रंगीन थैलियों का इस्तेमाल करें क्योंकि प्लास्टिक की ये रंगीन थैलियाँ प्रयोग की गई थैलियों से बनाई जाती हैं इसलिए ये अत्यधिक विषैली और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक होती हैं। इसी प्रकार प्लास्टिक के रंगीन खिलौने छोटे बच्चों के लिए अत्यंत हानिकारक होते हैं, क्योंकि वे उन खिलौनों को हमेशा अपने मुँह में डालते रहते हैं। निष्कर्षतः यदि हम प्लास्टिक की वस्तुओं का इस्तेमाल पूर्ण रूप से बंद नहीं कर सकते तो अपने स्वास्थ्य को दृष्टि में रखते हुए हम प्लास्टिक का प्रयोग कम अवश्य कर सकते हैं।

Answered by ansh200580
0

अंग्रेजों के अत्याचारों और अमानवीय व्यवहारों से त्रस्त भारतीय जनता एकजुट हो इससे छुटकारा पाने हेतु कृतसंकल्प हो गई। सुभाषचंद्र बोस, भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद ने क्रांति की आग फैलाई और अपने प्राणों की आहुति दी। तत्पश्चात सरदार वल्लभभाई पटेल, गांधीजी, नेहरूजी ने सत्य, अहिंसा और बिना हथियारों की लड़ाई लड़ी। सत्याग्रह आंदोलन किए, लाठियां खाईं, कई बार जेल गए और अंग्रेजों को हमारा देश छोड़कर जाने पर मजबूर कर दिया। इस तरह 15 अगस्त 1947 का दिन हमारे लिए 'स्वर्णिम दिन' बना। हम, हमारा देश स्वतंत्र हो गए।

यह दिन 1947 से आज तक हम बड़े उत्साह और प्रसन्नता के साथ मनाते चले आ रहे हैं। इस दिन सभी विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, राष्ट्रगीत गाया जाता है और इन सभी महापुरुषों, शहीदों को श्रद्धांजल‍ि दी जाती है जिन्होंने स्वतंत्रता हेतु प्रयत्न किए। मिठाइयां बांटी जाती हैं।

हमारी राजधानी दिल्ली में हमारे प्रधानमंत्री लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। वहां यह त्योहार बड़ी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है। सभी शहीदों को श्रद्धां‍जलि दी जाती है। प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम संदेश देते हैं। अनेक सभाओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

Similar questions