Hindi, asked by jadawatigiri, 5 hours ago

परोक्ष लोकतंत्र और प्रत्यक्ष लोकतंत्र में अंतर स्पष्ट कीजिए ​

Answers

Answered by archu532825
6

Answer:

प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लोकतंत्र के बीच महत्वपूर्ण अंतर

प्रत्यक्ष लोकतंत्र में सरकार की नीतियों, कानूनों और अन्य मुद्दों से संबंधित निर्णय लोगों द्वारा लिए जाते हैं। इसके विपरीत, एक अप्रत्यक्ष लोकतंत्र में, लोग अपने प्रतिनिधियों का चयन करते हैं, कानूनों और नीतियों के निर्माण पर निर्णय लेते हैं।

Answered by bhatiamona
0

परोक्ष लोकतंत्र और प्रत्यक्ष लोकतंत्र में अंतर स्पष्ट कीजिए।

प्रत्यक्ष लोकतंत्र एवं परोक्ष लोकतंत्र में मुख्य अंतर यह है कि प्रत्यक्ष लोकतंत्र में शासन में जनता की सीधी भागीदारी होती है। इसमें सरकार जो भी कानून एवं नीति आदि बनाती है जो भी निर्णय लेती है उसमें देश के नागरिक सीधे तौर पर योगदान करते हैं। प्रत्यक्ष लोकतंत्र में दिन प्रतिदिन शासन संबंधी जो भी निर्णय लिए जाते हैं जहां उन्हें देश के सभी नागरिकों द्वारा मतदान किया जाता है। देश के सभी नागरिक जब तक कानून बनाने के लिए सहमत नहीं होते वह कानून लागू नहीं होता। प्रत्यक्ष लोकतंत्र में सत्ता की चाबी सीधे नागरिकों के हाथ में होती है और हर कार्य जनमत संग्रह के आधार पर किया जाता है। स्विट्जरलैंड में प्रत्यक्ष लोकतंत्र है।

परोक्ष लोकतंत्र वह लोकतंत्र है यहां पर किसी देश की जनता अपने लिए शासन हेतु जन प्रतिनिधि चुनती है और जनप्रतिनिधि सदन में उनका प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी तरफ से शासन व्यवस्था का संचालन करते हैं। इसमें नागरिकों की भागीदारी सीमित होती है। नागरिक केवल मतदान करने ताकि अपनी भूमिका निभा पाते हैं उसके बाद सरकारी नीति बनाने संबंधी जो भी निर्णय होते हैं उनके द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि लेते हैं। भारत परोक्ष लोकतंत्र का उदाहरण है।

#SPJ2

Learn more:

https://brainly.in/question/24952780

संविधान से क्या अभिप्राय है​?

https://brainly.in/question/42577811?msp_srt_exp=4

'लेटर्स-डी-कैचेट" से आप क्या समझते हैं?

Similar questions